अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ =जिले में शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने तथा तापमान में गिरावट को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर नेहा मीना के आदेशानुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से झाबुआ जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं (शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. आदि) के समय में परिवर्तन किया गया है।
उक्त आदेशानुसार नर्सरी से कक्षा 3 तक की समस्त विद्यालयीन कक्षाएँ प्रातः 09:00 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जाएंगी, वहीं कक्षा 4थी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएँ प्रातः 08:00 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जाएंगी।
यह निर्णय स्कूली बच्चों को ठंड के मौसम में होने वाली असुविधा एवं स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। उक्त आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा।

