अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
दौलत गोलानी (जिला सवाद दाता)
झाबुआ। श्री संकट मोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी एवं श्री कष्टभंजनदेव भक्त मंडल द्वारा आगामी 27 से 29 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय श्री हनुमान चरित्र कथा का आयोजन शहर के लक्ष्मीनगर स्थित अंबा रिसोर्ट पर किया जा रहा है। जिसका समय प्रतिदिन रात 8 से 11 बजे तक रहेगा। यह कथा श्री सालंगपुर धाम गुजरात के सुप्रसिद्ध संत डॉ. हरिप्रकाशदास स्वामी के मुखारविन्द से होगी। भव्य स्तर पर होने वाली कथा की तैयारियां एवं प्रचार-प्रसार अब अंतिम दौर में जारी है।
इसी क्रम मंे श्री संकट मोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी एवं श्री कष्टभंजनदेव भक्त मंडल की महत्वपूर्ण बैठक 22 अक्टूबर, बुधवार शाम 7.30 बजे श्री संकट मोचन हनुमानजी महाराज की आरती बाद मंदिर परिसर में रखी गई। जिसमें तीन दिवसीय जिला स्तरीय श्री हनुमान चरित्र कथा की तैयारियांें एवं अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। तीन दिवसीय कथा की व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक का संचालन करते हुए समिति के वरिष्ठ सदस्य गजेन्द्रसिंह चंद्रावत ने बताया कि सालंगपुर धाम से सुप्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. हरिप्रकाशदास स्वामी, श्री नीलकंठ भगत एवं अन्य संतगण 27 अक्टूबर, दोपहर 12 बजे अंबा रिसोर्ट पर पधारेंगे। जिनकी आयोजन समिति द्वारा भव्य आगवानी एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस दिन दोपहर 2.30 बजे दिलीप क्लब प्रांगण से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगा। यह यात्रा ढोल-धमाकों, बैंड-बाजों और ताशो के साथ निकलेगी। जिले की संस्कृति के अनुरूप आदिवासी नृत्य मुख्य आकर्षण रहेगा। विशेष रथ पर डॉ. हरिप्रकाशदास स्वामी एवं अन्य संतगण विराजमान रहेंगे। कथा पौथी को लेकर यजमान एवं भक्तगण चलेंगे। यह शोभायात्रा दिलीप क्लब प्रांगण से बस स्टैंड, मुख्य बाजार, श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा होते हुए राजवाड़ा पर समापन होगा।
विभिन्न समितियों का किया गया गठन
बैठक में तीन दिवसीय श्री हनुमान चरित्र कथा में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु समितियांे का गठन किया गया। जिसमें कोषालय समिति में पल्लूसिंह चौहान, पियूष पटेल, सुशीलसिंह सिसौदिया, नवीन पाठक, पवेन्द्रसिंह चौहान, महेन्द्रकुमार खुराना, मुकेश पाटीदार, सचिन जोशी, आमंत्रण-पत्रिका वितरण कोर कमेटी मंे गजेन्द्रसिंह चंद्रावत, अरूण भावसार, पियूष पटेल, अनिल जैन, पं. मोहित पुरोहित, प्रवीण श्रीवास, रविराजसिंह राठौर, कम्प्यूटर संबंधी कार्य हेतु सुनिल चौहान, तरूण बैरागी, प्रदीप जैन, पुष्पेन्द्र नीमा, जल समिति में श्यामसुंदर शर्मा, सुभाष गिधवानी, पं. मोहित पुरोहित, विजय चौहान, शुभम राठौर एवं महेन्द्रसिंह पंवार को शामिल किया गया।
सुंदर मंच निर्माण, वृहद बैठक व्यवस्था के साथ सुलभ पार्किंग व्यवस्था रहेगी
बैठक व्यवस्था हेतु श्री बड़केश्वर महादेव ग्रुप, भोजन समिति में हरिभाई पटेल, जीवन पडियार, किर्तीश त्रिवेदी, सुनिल चौहान, प्रवीण श्रीवास, अनिल जैन, कमलेश परमार, मुकेश पाटीदार, मनोज पाठक, स्वल्पाहार की व्यवस्था श्री परशुरामेश्वर समिति, नीमा समाज, राजपूत समाज, श्री राजपूत करणी सेना, ग्रुड मार्निंग क्लब, अतिथि सत्कार के लिए सुभाष गिधवानी, राकेश झरबड़े, शुभम राठौर, महेन्द्रसिंह गेहलोत, महेन्द्रसिंह पंवार, मनोज पाठक, पार्किंग व्यवस्था संबंधी पं. द्विजेन्द्र व्यास, ट्रेफिक पुलिस के एएसआई लोकेन्द्र खेड़े, रविराजसिंह राठौर, यशकमल एवं राकेश गुप्ता, प्रचार-प्रसार हेतु सचिन जोशी, दौलत गोलानी, संतकुमार चौबे एवं कपिल कुमावत, मंच व्यवस्था एवं व्यास पीठ सज्जा हेतु अरूण भावसार, आशुतोषसिंह, पियूष पटेल, शुभम राठौर, नैतिक बैरागी, माधव व्यास, संचालन समिति में गजेन्द्रसिंह चंद्रावत एवं दिनेश चौहान, स्वामीजी की पदरावणी हेतु व्यवस्था समिति में सुशीलसिंह सिसौदिया, पं. मोहित पुरोहित, पुष्पेन्द्र नीमा, दिग्विजयसिंह गेहलोत एवं उर्जित पाठक को प्रभारी बनाया गया।
24 अक्टूबर को शहर में निकाली जाएगी निवेदन यात्रा
श्री हनुमान चरित्र कथा के प्रचार-प्रसार के क्रम में 24 अक्टूबर शाम 6 बजे स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से भव्य निवेदन यात्रा संपूर्ण शहर में निकाली जाएगी। यह यात्रा ढोल-धमाकों के साथ दो पहिया वाहनों पर निकालेगी। जिसमें सभी वाहनों पर केसरिया ध्वज लगाए जाने के साथ यात्रा शहर के 18 वार्डों के मार्गोे से होकर निकलने के साथ समापन राजवाड़ा पर होगा। कथा व्यवस्था हेतु आयोजन समिति के सभी सदस्यों के लिए आईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। कथा स्थल के बाहर भव्य स्वागत प्रवेश द्वार बनाए जाने के साथ आकर्षक रांगोली का निर्माण लोक रंग के युवा कलाकार आशीष पांडे द्वारा किया जाएगा।
युवाओं और मातृ शक्तियों को विशेष जिम्मेदारी
कथा की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु मुख्य रूप से युवाओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ मातृ शक्तियों द्वारा प्रतिदिन कथा बाद प्रसादी वितरण की व्यवस्था संभाली जाएगी। आयोजन समिति के सभी सदस्यों का प्रतिदिन निर्धारित अनुसार ड्रेसकोड रहेगा। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य गजेन्द्रसिंह चंद्रावत ने किया एवं आभार दिनेश चौहान ने माना। इस अवसर पर मातृ शक्तियों में श्रीमती नीता भावसार, रजनी चंद्रावत, शीतल चौहान, माया बैरागी आदि उपस्थित रहीं। शांति कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया।