तीन दिवसीय श्री हनुमान चरित्र कथा का तैयारियां हुई पूर्णसमस्त श्रीराम एवं हनुमान भक्तों से अधिकाधिक संख्या में पधारकर लाभ लेने हेतु भावभरी अपील

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
दौलत गोलानि ( जिला सवाददाता)
झाबुआ। श्री संकट मोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी एवं श्री कष्टभंजनदेव भक्त मंडल द्वारा शहर के लक्ष्मीनगर स्थित अंबा रिसोर्ट पर होने वाली तीन दिवसीय श्री हनुमान चरित्र कथा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कथा का समय प्रतिदिन रात 8 से 11 बजे तक रखा गया है। जिसमें कथा वाचक श्री सालंगपुर धाम गुजरात के सुप्रसिद्ध संत, वक्ता एवं शास्त्री स्वामी श्री हरिप्रकाशदासजी (अथाणावाला) के मुखारविन्द से श्री हनुमान भगवान के बाल्याकाल से लेकर चिंरजीवी होने तक का समधुर संगीतमय तरीके से वर्णन होगा ।

आयोजन समिति ने कथा की तैयारियां पूर्ण कर ली है। घर-घर जाकर आमंत्रण-पत्रिकाओं का वितरण के साथ निवेदन यात्रा भी निकाली जा चुकी है। कथा आयोजन को लेकर आयोजन समिति के साथ समस्त भक्तजनों में विशेष उत्साह है। कथा का श्रवण करने हेतु ना केवल झाबुआ शहर अपितु संपूर्ण जिले समीपस्थ राजगढ़, धार, रतलाम जिले के साथ दाहोद (गुजरात), कुशलगढ़, बांसवाड़ा (राजस्थान) आदि स्थानों से भी सैकड़ों भक्तजन पहुचंेगे। आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री हनुमान चरित्र कथा में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान, आदिम जाति कल्याण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद अनिता चौहान, पूर्व कंेद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, क्षेत्रीय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, नपा उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका को आमंत्रित किया गया है। वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति बृजेन्द्र चून्नू शर्मा, सुरेशचन्द्र जैन ‘पप्पू सेठ’, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष दुबे और सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर मौजूद रहेंगे।
यह रहेगा पूरा कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर, सोमवार दोपहर 12 बजे श्री कष्टभंजनेदव सालंगपुर धाम गुजरात से सुप्रसिद्ध संत श्री हरिप्रकाशदास स्वामीजी, श्री नीलकंठ भगत एवं अन्य संतों का झाबुआ आगमन होगा। कथा स्थल अंबा रिसोर्ट पर आयोजन समिति द्वारा संतागणों का आत्मीय अभिनंदन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर   2.30 से दिलीप क्लब प्रांगण से भव्य शोभायात्रा ढोल-धमाकों, बैंड-बाजों और ताशों के साथ निकाली जाएगी। जिसमंे जिले की संस्कृति के अनुरूप आदिवासी नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। विशेष बग्गी में संतगण विराजमान रहेंगे। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजवाड़ा पर समापन होगा। संध्याकाल 7.20 बजे कथा स्थल पर श्री कष्टभंजनदेवजी की तस्वीर विराजमान कर दीप प्रज्जवलन एवं शाम 7.30 बजे श्री कष्टभंजनदेव को फलों का भोग लगाया जाएगा। बाद रात 8 से 11 बजे तक मंगल प्रवचन होंगे। इसी प्रकार 28 अक्टूबर, मंगलवार शाम 7.30 बजे श्री कष्टभंजनदेव की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलन एवं 7.30 बजे श्री कष्टभंजनदेव को चॉकलेट का भोग लगाया जाएगा। पश्चात् रात 8 से 11 बजे के मध्य स्वामीजी के मंगल प्रवचन होंगे। अंतिम दिवस 29 अक्टूबर, बुधवार शाम 7.30 बजे श्री कष्टभंजनदेवजी को छप्पन भोग लागकर रात 8 से 11 बजे स्वामीश्री के मंगल प्रवचन होंगे।
स्वामीजी की घर-घर होगी पदरावणी
इसके साथ ही दोपहर में स्वामीजी की शहर के भक्तजनों के यहां पदरावणी (घर-घर आगमन) भी होगा। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती मंजुला गजानंद पुरोहित परिवार है एवं सह-यजमान 27 अक्टूबर के अशोक सिंगार सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर एवं गौरव बाबूलाल पाठक, 28 अक्टूबर केे रतन जांगिड डायरेक्टर हिन्दूस्तान बायो फयूल एवं 29 अक्टूबर केे श्रीमती कृष्णा विद्याराम शर्मा लाभार्थी परिवार रहेंगे। शोभायात्रा के यजमान किन्नर समाज प्रमुख रानी बहन एवं शोभायात्रा में आदिवासी नृत्य दल के यजमान सुभाष गिधवानी शक्ति एंपोरियरम के साथ कथा स्थल की सजावट के लाभार्थी सचिन राजेन्द्रप्रसाद जोशी है। इसके साथ ही कई अन्य व्यस्थाओं के भी लाभार्थी एवं यजमान तय किए गए है। आयोजन समिति ने समस्त श्रीराम एवं हनुमान भक्तों से तीन दिवसीय श्री हनुमान चरित्र कथा में अधिकाधिक संख्या में पधारकर लाभ लेने हेतु अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !