झाबुआ जिले में पदस्थ डीएसपी कमलेश शर्मा को मिलेगा अति उत्कृष्ट सेवा पदक ।।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ = झाबुआ जिले में वर्तमान में पदस्थ एसडीओपी कमलेश शर्मा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा । यह सम्मान 15 अगस्त 2025 को मिलेगा।  पुलिस मुख्यालय द्वारा 2024 में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है । अति उत्कृष्ट सेवा पदक दस्यु विरोधी अभियान,प्राकृतिक आपदा में उत्कृष्ट कार्य ,खेल के क्षेत्र में राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर , नक्सल विरोधी अभियान नवाचार ,और उत्कृष्ट एवम स्वच्छ अभिलेख पर दिया जाता है। श्री शर्मा द्वारा इंदौर में भी कई थाना क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हे । श्री शर्मा की इस उपलब्धि पर झाबुआ पुलिस अधिक्षक पद्म विलोचन शुक्ल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एवम स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं बधाई प्रेषित करी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !