झाबुआ पुलिस का अभिनव प्रयास ,युवाओं को भर्ती हेतु नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिय जाएगाा।।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ =पुलिस उप निरीक्षक, आरक्षक एवं अन्य भर्ती प्रक्रिया के लिए जिले के युवाओं में पूरा रुझान देखने को मिल रहा है। झाबुआ पुलिस द्वारा इस हेतु पुलिस लाईन झाबुआ में नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। 
उक्त कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 24 अप्रेल 2025 पुलिस लाईन झाबुआ में किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण हेतु बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए बहुत गहन अध्ययन करने की आवश्यकता। जब हम सच्चे मन व लगन से किसी कार्य को करते हैं तो निश्चित ही हम उसमें सफल होते है।
           यदि हमे उपनिरीक्षक, आरक्षक, सेना या अन्य पदों पर भर्ती होना है तो हमें उसकी भर्ती प्रक्रिया, सिलेबस आदि का संपूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है, सही दिशा में कार्य करते हुए, अपनी गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ेंगे तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
           आगामी आने वाले समय में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुलिस उप निरीक्षक, आरक्षक एवं अन्य भर्तिया निकाली जावेगी। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं को शारीरिक दक्षता में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इस हेतु ट्रेनिंग में फिजिकल की तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए पुलिस लाईन झाबुआ पर ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया हैं। झाबुआ के युवाओं को पुलिस, भारतीय सेना आदि में शामिल होने के अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती पूर्व ट्रेनिंग दी जाएगी। भविष्य में इस प्रयास के सार्थक नतीजे सामने आएंगे।
              कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, एसडीओपी पेटलावद श्री कमलेश शर्मा, डीएसपी श्री गिरीश कुमार जेजुरकर, रक्षित  निरीक्षक श्री अखिलेश राय, सुबेदार कोमल मीणा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !