गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजवाड़ा चौक में "भारत पर्व" का आयोजन किया ।। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की एक वर्ष उपलब्धि पर आधारित प्रदर्शनी लगाई

JHABUA ABHITAK
                            
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
झाबुआ =गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन राजवाड़ा चौक झाबुआ में सांय 6 बजे किया गया।  
कार्यक्रम का शुभारम्भ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर अवंधती प्रधान एवं सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। 
कार्यक्रम में मालवी देशभक्ति ग्रुप श्री दुर्गा प्रसाद, इंदौर एवं मयूर नृत्य श्री ललित ठाकुर ग्रुप इंदौर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा भारत पर्व कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की एक वर्ष की उपलब्धि पर आधारित प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की गई। अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम अंतर्गत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी के लिए चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया जाना।
            इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भास्कर गाचले, एस डी ओ पी श्रीमती रूपरेखा यादव ,सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार बंधु, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !