अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ =अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नई दिल्ली से सम्बद्ध मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला झाबुआ ने राष्ट्रीय आहवान पर सर्वोच्च न्यायालय के टीईटी परीक्षा देने के निर्णय पर म प्र सहित देशभर के लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है शिक्षक संघ ने कलेक्टर झाबुआ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री मोहन यादव ,शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के मुख्य बिन्दु==
23 अगस्त 2010 के पूर्व नियुक्त सभी शिक्षको को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रुप से मुक्त किया जाये क्योंकि शिक्षको की नियुक्तियां तात्कालिक समय के शासन के भर्ती नियम व पात्रतानुसार पूर्णतः वैध थी।
आवश्यकता होने पर संसद मे उपयुक्त विधायी संसोधन या विशेष प्रावधान लाकर शिक्षको को राहत प्रदान की जाए।
30 वर्षो से सेवा दे रहे शिक्षको के अनुभव, कार्यकुशलता एवं योगदान को महत्व दिया जाना चाहिए।
लाखो शिक्षको एवं उनके परिवारों के भविष्य की अनिश्चितता मे डालने से शिक्षको का मनोबल प्रभावित कर रहा है।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर की समस्याओं का एक ज्ञापन कलेक्टर जिला झाबुआ के नाम दिया जिसके मुख्य बिन्दु
विकासखंड शिक्षा कार्यालय मे शिक्षको के प्रकरणों के निराकरण की समय सीमा तय कर प्रकरणो संबधित आवश्यक पंजी का निर्धारण करने संबंधित आदेश जारी करना,ग्रीष्मकालीन अवकाश मे शिक्षको से स्थानीय निर्वाचन ,लोकसभा निर्वाचन 2019 एवं2024 ,मकान सूचीकरण कार्य 2026 करने पर संबधित शिक्षको की सेवा पुस्तिका मे अर्जित अवकाश दर्ज करने का आदेश जारी करने,आय एफ एम एस पर शिक्षको की जन्मदिनांक व प्रथम नियुक्ति दिनांक मे सेवापुस्तिका अनुसार सुधार करना,प्रथम द्वितीय ,तृतीय क्रमोन्नति सूची को जारी करना,पांचवी आठवी के केन्द्राध्यक्ष व मूल्यांकन का लंबित मानदेय भुगतान करवाना,सी एम हेल्पलाईन एवं सूचना के अधिकार नाम से आदतन कतिपय व्यक्तियों द्वारा अधिकारी व कर्मचारियों को मानसिक रुप से परेशान किया जाता है आदतन व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही का निवेदन।
गुमनाम शिकायतो को खारिज करने , शासकीय सेवको की मृत्यु पर आश्रित को मिलने वाली अनुग्रह राशि का भूगतान अतीशीघ्र हो वर्तमान मे एक से दो माह समय लग रहा है ,जिले मे कार्यरत प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षको की परीविक्षा के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 100% वेतन का भुगतान व परीविक्षा अवधि समाप्त का आदेश जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण करने का निवेदन किया है ।
ज्ञापन देते समय म प्र शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल कोठारी ,जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पंचाल , मानसिह बामनिया ,प्रकाश माली जिलाध्यक्ष महेश बामनिया ,मनीष पंवार , दिनेश चोहान,शंकर राठौर, दिलीप जोशी, जुवानसिह बारिया ,रमेश भूरिया ,कमेश बिलवाल कालुसिह सोलंकी,पप्पुसिह हटिला,गजेन्द्रसिह चंद्रावत ,प्रकाश पालीवाल ,राकेश परमार ,गजराजसिह दातला ,महेन्द्र कछावा ,फिरोज खान शेलेन्द्र पंवार ,शुशीम जैसवाल , खुशालसिह चोहान ,कोमलसिह परमार संजय धानक ,मंगलसिह पणदा ,रमेश खपेड़ ,गुलसिह भूरिया दीपकटेलर ,यतीन्द्र डोसी गायत्री ईमलियार कोशल्या वाघ श्रृद्धा परसाई ,कलावती टाक ,व सैकड़ो शिक्षको ने ज्ञापन देकर टीईटी परीक्षा विरोध किया। उक्त जानकारी शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल कोठारी द्वारा दी गई

