अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ-लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु जिले मे विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ, विधानसभा क्षेत्र-194 थांदला एवं विधानसभा क्षेत्र-195 पेटलावद में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शातिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। झाबुआ जिले मे 75.57 प्रतिशत मतदाताओ ने मतदान किया। जिसमे से 76.66 प्रतिशत पुरूष एवं 74.47 महिला मतदाताओ ने मतदान किया।
विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ मे कुल मतदान केंद्र 356 पर 70.82 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र-194 थांदला मे कुल मतदान केंद्र 304 पर 77.55 प्रतिशत मतदान हुआ। तथा विधानसभा क्षेत्र-195 पेटलावद में कुल 321 मतदान केंद्र पर 78.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा क्षेत्र झाबुआ मे 72.32 प्रतिशत पुरूष एवं 69.3 प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया। थांदला मे 78.15 प्रतिशत पुरूष एवं 76.95 प्रतिषत महिला मतदाताओ ने मतदान किया। पेटलावद मे 79.51 प्रतिशत पुरूष एवं 77.17 प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया।
झाबुआ जिले में मतदान की झलकियां-----
1 व्हीलचेयर पर ले जाकर करवाया मतदान ।
2 इंदौर मे रहने वाले सीए आनंद ने रायपुरिया मे अपने बूथ पर सबसे पहले वोट डाला।
3 पैरालाइज्ड दिव्यांग उषा ने अमिट स्याही का निशान दिखाकर लोकतंत्र मे व्यक्त की आस्था।
4 इंदौर से आकर शुभांगी और षिवांगी ने पहली बार किया मतदान।
5 युवा मतदाताओं में देखा गया मतदान के बाद सेल्फी का क्रेज।
6 घोड़े पर सवार होने से पहले मतदान करने पहुंचा दूल्हा
7 पिंक महिला मोबाइल कर रही सतत निगरानी
7 तपती दोपहरी मे भी महिलाओ की कतारें रही लम्बी, बढ़ चढ़कर किया मतदान।
8 मतदान केंद्र पर छोटे बच्चो के लिये बनाये गये किड्स जोन
9 वेबकास्टिंग के माध्यम से जिले के 99 मतदान केन्द्रों पर रखी गई नजर
10 दिव्यांग षासकीय सेवको ने किया 5 मतदान केंद्रो का संचालन
11आदर्श मतदान केंद्रो को सजाया गया षादी के मंडप की तरह
12 मतदान दलो का बूथ पर हुआ भव्य स्वागत
13 (127 )मतदान केंद्रो का संचालन महिलाओ द्वारा किया गया
14कुछ मतदान केंद्र पर मतदाताओ को मधुर संगीत सुनाने के लिये माईक एवं डीजे लगाया गया
15तीन पीढियो ने मतदान कर लोकतंत्र को किया सषक्त--