अमीत शर्मा। झाबुआ अभीतक
राकेश पोद्दार जिला प्रतिनिधि
झाबुआ अभीतक
झाबुआ। माता रानी के नवरात्री पर्व नगर में राजवाड़ा एवं राजगढ़ नाका पर गरबो की गुजरती रंगत पुरे नगर को अपनी ओर खीच रही है। शारदेय नवरात्री के चैथे दिन शनिवार रात राजवाड़ा चैक पर रात्री 9 बजे से ही आकर्षक सजे पांडाल पर गुजरात के 51 सदस्यीय कलाकारों एवं नगर के मातृ शक्ति एवं युवक युवतियों द्वारा गरबो को आनंद लिया जा रहा है। गुजराती परिधानों में कलाकारो ने गरबा पांडाल में इन्दौर की आर्केस्ट्रा पार्टी की संगीतमय स्वर लहरियों एवं गरबो के गायन पर सैकडों पांव थिरकने लगे। राजा गोपालसिंह की छतरी पर बनाये गये पांडाल पर एक से बढकर एक गरबों की प्रस्तुती ने नगरवासियों का मन मोह लिया। वही समिति के संरक्षक बृजेन्द्र शर्मा चुन्नू , ओपी राय, देवेन्द्र चैहान, नीरजसिंह चैहान, पंकज मोगरा सहित बडी संख्या में नगर के गणमान्यजनों ने उपस्थित रहकर गरबा पार्टी का उत्साहवर्धन किया।
वही राजगढ़ नाका पर भी रात्री 9 बजे से श्री नवदूर्गा महोत्सव समिति के बैनर तले गरबो का रंगारंग आयोजन हुआ। यहां राजगढ़ नाका मित्र मंडल से जुडी महिलाओं द्वारा संगीत की स्वरलहरियों पर गरबों की प्रस्तुती दी गई। वही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से भी बडी संख्या में लोगो ने गरबों का आनंद लिया। महोत्सव समिति के शैेलेष दुबे, ओम शर्मा, राकेश परमार, तेजनारायण द्विवंेदी, दशरथ सिंह पवांर सहित बडी संख्या मंे गणमान्यजनो ने उपस्थित रहकर गरबा खेलने वालो का उत्साव वर्धन किया। राजगढ़ नाका पर माताजी की भव्य सुंदर प्रतिमा के दर्शन वंदन के लिये भी लोगो का जमावडा हुआ।
राजवाडा मित्र मंडल द्वारा मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में नानी बाई को मायरो की चलित झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। सैकडो की संख्या में लोग झांकी को निहारकर उसकी प्रशंसा कर रहे है। वही राजवाडा मित्र मंडल की ओर से नगरवासियों की सुविधा को देखते हुये एसआर केबल नेटवर्क पर गरबो का सिधा प्रसारण भी किया जा रहा हैं।