सीसीटीवी सर्विलांस वाहन का किया गया शुभांरभ चोरो को पकडने मे होगी सफल कारगर

rakeshpotdda

अमित शर्मा। झाबुआ अभीतक
राकेश पोद्दार


झाबुआ।  जिले को पुलिस विभाग की ओर से चोरी की वारदात को कम करने के साथ ही चोरो को पकडने के लिये एक ओर हथियार का शुभारंभ किया गया। जिसमें सीसीटीवी सिर्विलांस वाहन का शुभारंभ कर झाबुआ जिले को एक नई सौगात दी गई। यह वाहन पुरी तरह से कैमरो एवं हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित वाहन का शुभारंभ किया गया। एसपी महेषचंद्र जैन के द्वारा बताया गया कि वाहन से पुलिस विभाग के द्वारा किये जा रहे कार्यो में सर्तकता के साथ ही जिला मुख्यालय एवं अन्य थाना क्षेत्रों में भी जाकर इसके द्वारा कानून व्यवस्था की निगरानी में सहायता मिलेगी। इंटरनेट के माध्यम से वाहन में कैमरे से रिकार्ड हुई फुटेज पुलिस कंट्रोल रूम झाबंुआ को रिकार्ड करवायेगा। इसी के साथ ही यदि कही इंटरनेट सुविधा नही मिल पायी तो वहा इस वाहन पर लगे हाईडिस्क में वीडियों रिकाॅर्डिग करेगा। वाहन निर्माता कंपनी हनीवेल आॅटो मिषन इंडिया लिमिटेड के श्री विष्वास ने बताया कि वाहन में सोलन सिस्टम भी लगा हुआ है। जो कि 12 वाॅल्ट का है जिससे गाडी की बैटरी हमेषा चार्ज होती रहेगी जो इनवर्टर को पाॅवर सप्लाय भी करेगी। वाहन में लगा पेन सिल झूम कैमरा 360 डिग्री पुरा घुमकर भी वीडियो रिकाॅर्डिंग कर सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !