अमित शर्मा। झाबुआ अभीतक
राकेश पोद्दार।
झाबुआ। इनरव्हील क्लब झाबुआ की नारी शक्तियों के द्वारा भोपाल में आयोजित हुये डिस्ट्रीक रेली में झाबुआ का एक बार फिर नाम रोषन किया। इनरव्हील एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। जिसमें हर वर्ष डिस्ट्रीक रेली का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भोपाल में आयोजित मेन क्लब के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें करीब 54 शहरों के क्ललबो ने सहभागिता की।
इनरव्हील क्लब झाबुआ अध्यक्ष डाॅ. श्रीमती शैलु बाबेल एवं सचिव श्रीमती शीतल जादौन ने बताया कि डिस्ट्रीक रेली क्लब की सदस्यों की प्रतिभा को मंच पर लाने का कार्य करती है। इसमें समूह नृत्य,नाटक, एकल गीत, भाषण एवं कास्ट्यूम्स आॅफ इंडिया फेन्सी ड्रेस का आयोजन भोपाल मे किया गया। जिसमें झाबुआ इनरव्हील शक्ति की महिलाओं को समूह नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। समूह नृत्य में झाबुआ शक्ति की अध्यक्ष डाॅ. शैलु बाबेल, सचिव शीतल जादौन, आईएसओं रीतु सोडानी एवं परी गादिया ने सहभागिता की। इसके अलावा एकल गीत में परी गादिया एंव रीतु सोडानी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुती से सबका दिल जीत लिया। वी कास्ट्यूम्स आॅफ इंडिया में श्रीमती शीतल जादौन ने बंगाली रूप एवं श्रीमती शैलु बाबेल ने झाबुआ की आदिवासी झलक को अपनी वेषभुषा में दिखाया। इनकी प्रस्तुती सभी को इतनी पसंद आयी की सभी लोगो ने खडे होकर तालिया बजाकर प्रषंसा की। आईएसओं गु्रप के द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोेगिता में हंसा कोठारी ने द्वितिय तथा गणेष भजन मे रीतु सोडानी को चतुर्थ पुरूस्कार प्राप्त हुआ। झाबुआ शक्ति महिलाओ व लडकियों के क्षेत्र में विगत डेढ वर्ष से सेवा कार्य करते ओ रही है। भोपाल रेली में झाबुआ शक्ति ने अपनी शक्ति के प्रदर्षन से पुरी डिस्ट्रीक 304 में झाबुआ का नाम रोषन किया है। वही इनके द्वारा इन्दौर बायपास पर लगाये गये साईन बांेेर्ड से लोगो को झाबुआ की तरफ लेने वाले मोड का आसानी से अंदाजा हो जाता है। जहां लोग अक्सर समझ नही पाते थे कि झाबुआ का मार्ग कहा से है। इनकी इस उपलब्धि पर भोपाल के सभी पूरी टीम ने खडे होकर तालिया बजाकर प्रषंसा की।


