अमित शर्मा। झाबुआ अभीतक
राकेश पोद्दार।
झाबुआ। रोटरी क्लब मेन द्वारा 1 अक्टूम्बर सोमवार को वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्थानिय एलआईसी काॅलोनी स्थित मदर टेरेसा आश्रम पर विभिन्न स्थानो से रह रहे निराश्रित वृद्धजनो का सम्मान किया गया। जिसमे सर्वप्रथम रोटरी क्लब के सभी सदस्यो के द्वारा गुरूवंदना कराई गयी। वही रोटरी क्लब के द्वारा आश्रम के ऐसे छः वृद्धजनो का सम्मान किया गया जो अपने घर से दूर है या फिर उनका इस दूनिया मे कोई नही हेै।
सोमवार को रोटरी क्बल के वरिष्ठ रोटेरियन यषवंत भण्डारी द्वारा आश्रम के सभी लोगो को इस दिवस की बधाईया प्रंेषित की। श्री भंडारी द्वार सभी लोगो को गीत ऐ मालिक तेरे बंदे हम के माध्यम से सभी धर्मो के देवी देवताओ से ये आर्षिवाद मांगा की सभी वृद्धजनों के साथ ही जो युवा वर्ग एवं बच्चे इस आश्रम मे रह रहे है वे सभी स्वस्थ्य एवं दिर्घायु रहे। श्री भंडारी ने बताया कि वृद्ध हमारे ही होते है चाहे वह दादा हो,नाना हो, या फिर कोई अन्य। लेकिन आज के दिन वृद्धजनो के लिये उनके सम्मान का होता है जिसे रोटरी क्लब द्वारा मनाया जा रहा है। श्री भंडारी द्वारा कि मदर टेरेसा आश्रम में संचालक सिस्टर एवं कार्य करने वालो से चर्चा करने पर मालूम हुआ कि इस आश्रम में ऐसे वृद्धजन भी रह रहे है जिनकी उम्र 65 वर्ष एवं उससे अधिक है। ऐसे लोगो का चयन कर उनका रोटरी क्लब मेन के सदस्यों के द्वारा शाल एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया जायेगा। उनके द्वारा बताया गया कि इस मदर टेरेसा आश्रम में ऐसे कई वृद्धजन है जिनके परिवार है ओर कुछ के तो कोई परिवार नही है ऐसे लोगो के लिये रोटरी क्लब उनका परिवार है जो उनके दुख एवं सुख का भागीदारी बनेगा।
इनका हुआ सम्मान
रोटरी क्लब के द्वारा मदर टेरेसा आश्रम पर छः वृद्धजनो का सम्मान किया गया। जिसमें सबसे अधिक उम्र के वृद्ध 75 वर्ष के सुपाया देवेदिका, 72 वर्ष के प्रितम लाल, 68 वर्ष के किषन चद्र, 68 वर्ष के असीत दास, 68 वर्ष के राजेन्द्र पारस, 66 वर्ष के गजेन्द्र जुग्गा का तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर शाल उडाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर रोटरी के वरिष्ठ जयेन्द्र बैरागी, रोटरी क्लब मेन के अध्यक्ष अमित सिंह जादौन(यादव),सचिव हिमांषु त्रिवेदी, प्रताप सिंह सिक्का, कार्यवाहक सचिव राकेष पोद्दार, मनोज अरोरा, रिंकु रूनवाल, श्री सोनी उपस्थित थे।


