अमित शर्मा। झाबुआ अभीतक
राकेश पोद्दार
झाबुआ। पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर सभी जगहों पर सामूहिक तर्पण का आयोजन किया गया। सोमवार को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर तर्पण कर पितरों को याद किया गया। स्थानिय बसंत कालोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर सामूहिक तर्पण का आयोजन हुआ। गायत्री परीवार के सदस्यो के द्वारा पुरी विधि विधान से तर्पण के कार्य को संमन्न करवाया गया। हिन्दू धर्म के अनुयायियों ने अपने दिवंगत पूर्वजो को याद कर उनके नाम से तर्पण किया। तर्पण कि विधि करीब दो घंटे तक चली।
गायत्री शक्तिपीठ बसंत कालोनी मंे सुबह 9 बजे गायत्री परीवार के विनोद जायसवाल द्वारा सामूहित श्राृद्ध तर्पण का आयोजन कराया गया। जिसमें 20 से अधिक पुरूष एवं महिलाओ ने पितरो का तर्पण कर उन्हे याद किया। वही गायत्री परिवार के श्री जायसवाल ने बताया कि हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार पितरो का तर्पण उनकी आत्मा की शांति के किया जाता है जिससे उनकी आत्मा को शांति मिल सके। वही सबुह से ही बसंत कालोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर पितरो के तर्पण के लिये लोगो का जमावडा लगने लगा। पितरो के तर्पण की पूरी व्यवस्था गायत्री परिवार के लोगो की ओर से की गयी थी। श्री जायसवाल ने बताया कि कुल 108 बार तर्पण की प्रक्रिया के दौरान अपने सभी पितरो की आत्मा शांति के लिये तर्पण किया गया।