शोक निवारण कार्यक्रम 1 अक्टूम्बर को

rakeshpotdda

अमित शर्मा। झाबुआ अभीतक
राकेश पोद्दार 
झाबुआ । नगर के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक साहित्य मनिषी एवं वरिष्ठ नागरिक फोरम के संस्थापक डाॅ. एके दुबे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष दुबे एवं राजेश दुबे के पिताजी स्व.श्री गौरीशंकरजी दुबे का महाप्रयाण होने से उनका शोक निवारण का कार्यक्रम 1 अक्टूम्बर को दत्त काॅलोनी स्थित निज निवास पर प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जावेगा। उक्त जानकारी देते हुये शैलेष दुबे ने बताया कि इस अवसर पर संभाग प्रदेश स्तर के भाजपा संगठन के पदाधिकारीगण के साथ ही बडी संख्या में नगर एवं जिले के गणमान्यजन शामिल होंगे। डाॅ. गौरीशंकर दुबे के महाप्रयाण पर अभी तक शोक संदेश एवं श्रृद्धाजलियांे का क्रम जारी है। जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर सेठिया, विधायक शांतिलाल बिलवाल, सुश्री निर्मला भूरिया, कलसिंह भाबर, प्रवीण सुराणा, प्रफुल्ल गादिया, श्यामा ताहेड, कल्याणसिंह डामोर, बबलु सकलेचा सहित नगर की साहित्य, सामाजिक, धार्मिक एवं नगर के सभी वर्गो द्वारा स्व.दुबे को श्रृद्धांजली अर्पित की गयी है। 

&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !