झाबुआ-दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार भारत सरकार वर्ष 2018 में जिला पंचायत झाबुआ एवं ग्राम पंचायत परवलिया (थांदला) का चयन किया गया है। जिला पंचायत झाबुआ को यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हो रहा है। पूर्व में यह पुरस्कार लखनऊ उ0प्र0 में अध्यक्ष जिला पंचायत झाबुआ सुश्री कलावती भूरिया, द्वारा प्रशस्ती पत्र एवं 50 लाख का पुरस्कार ग्रहण किया गया था। वर्ष 2018 का यह पुरस्कार जबलपुर म0प्र0 में 24 .अप्रैल 2018 को होने कार्यक्रम मे प्रदान किया जावेगा। जिसमें जिले से अध्यक्ष, सुश्री कलावती भूरिया, जिला पंचायत झाबुआ एवं श्रीमती जमुना भिडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत झाबुआ यह राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण करेगीं। इसके अतिरिक्त जिले की ग्राम पंचायत परवलिया (थांदला) का चयन किया गया है, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं 12 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ग्राम पंचायत परवलिया के संरपंच व सचिव इस पुरस्कार को ग्रहण करेगे। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना, अपर कलेक्टर श्री एस.पी.एस. चौहान समस्त जिलाधिकारी एवं कर्मचारियों ने बधाई प्रेषित की है।
अध्यक्ष जिला पंचायत झाबुआ सुश्री कलावती भूरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ श्रीमती जमुना भिडे, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.एस. वास्कले ने पुरस्कार की घोषणा होने पर हर्ष व्यक्त किया है और कहा-कि, यह पुरस्कार अधिकारियों, कर्मचारियों की मेहनत एवं कार्य के प्रति लगन के कारण प्राप्त हुआ है इसके लिये हम सभी को धन्यवाद प्रेषित करते हैं।