झाबुआ से सैकड़ों महिलाएं मुख्यमंत्री अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी - जिलाध्यक्ष श्री भावसार

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा
झाबुआ-मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे है। महिला सशक्तिकरण के किए जा रहे कार्यों  को लेकर प्रदेश के अनेक महिला संगठन 14 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री चौहान का भोपाल में विशाल समारोहपूर्वक अभिनंदन करेंगे। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया के नेतृत्व में सम्पूर्ण झाबुआ जिला क्षैत्र से सैकड़ों महिलाएं भोपाल में आयोजित होने वाले विशाल अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगी।
उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने भाजपा महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त किए। उक्त बैठक मुख्यमंत्री अभिनंदन समारोह की पूर्व तैयारी को लेकर आयोजित की गई थी। यह जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने दी।जिलाध्यक्ष श्री भावसार ने कहा भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी हैं।जिसके द्वारा तय किया गया हैं की आगामी आयोजनों में महिला नेतृत्व को प्राथमिकता से मंच सहित आयोजनों में अग्र पंक्ति में स्थान देते हुए सम्मान दिया जाएगा।भाजपा संगठन  द्वारा विभिन्न चुनावों में 50 प्रतिशत की भागीदारी महिलाओं को दी जा रही हैं।14 दिसम्बर को आयोजित किए जाने वाले विशाल समारोह में समाज के विविध क्षेत्रों की कर्मठ , जुझारू और सेवाभावी महिलाएं , भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने पहुँचेंगी।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्णकालिक श्री गेंदालाल बमनके ने कहा महिलाओं की समाज व देश में बराबर की भागीदारी हैं। देश अगर आज विकास के नीत नवीन आयामों को छु रहा हैं , तो उसमें नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य हैं। जहाँ मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अनेकानेक योजनाएं लागू हैं और लगातार सुविधाएँ दी जा रही हैं।श्री बमनके ने अभिनन्दन समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर आवश्यक सुझाव महिला पदाधिकारियों को दिए और महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहभागिता की बात कही।बैठक का संचालन करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने उक्त समारोह को लेकर विषय वस्तु प्रस्तुत की। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीता भूरिया , श्रीमती माया सोलँकी ,    महिला मोर्चा महामन्त्री श्रीमती राधा वसूनिया , उपाध्यक्ष श्रीमती फूंदीबाई , श्रीमती सुनीता पँवार , जिला मंत्री श्रीमती सारिका राठौर , सायरा बानो सहित मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थी। आभार महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मयूरी चौहान ने किया|

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !