अमित शर्मा
झाबुआ 4 सितंबर। थांदला विधानसभा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रतनसिंह भाबर का सोमवार की शाम 4.20 बजे अहमदाबाद की एक नीजि चिकित्सालय में निधन हो गया। उनके निधन से झाबुआ जिले में शोक की लहर छा गई। सांसद कांतिलाल भूरिया ने उनके निधन पर अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस पार्टी व अपनी निजी अपूर्णीय क्षति बताया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन, शांतिलाल पडियार पूर्व विधायकगण वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा, जेवियर मेडा, गंगाबाई बारिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि रतनसिंह भाभर की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान ग्राम खजुरी से मंगलवार 5 सितंबर पूर्वाहन 11 बजे निकलेगी। इस अंतिम यात्रा में सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावतीभूरिया सहित पूर्व विधायकगण,प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।