अमित शर्मा
झाबुआ-जनपद पंचायत झाबुआ को ओडीएफ करने हेतु जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजिग की गई । जिसमे जिलास्तर के 56 अधिकारियो को ग्राम पंचायत ओडीएफ करने का दायित्व दिया गया ।बैठक में जनपद सीईओ पिसि वर्मा,एसबीएम के सुनील सुमन ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार ग्राम सहायक उपस्तिथ थे । श्रीमती भिड़े ने निर्देश दिए की जनपद पंचायत झाबुआ में 12339 शौचालय बनाना हे जिसमे ग्राम पंचायत वार नोडल अधिकारी नियुक्त किये जो नियमित ग्राम में भ्रमण कर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे । इन ग्राम पंचायतो में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना और मेरे द्वारा प्रतिदिन भ्रमण कर ओडीएफ करने का प्रयास किया जावेगा । हितग्राहियो को शौचालय बनाने हेतु प्रेरित करने नियमित प्रयास किया जावेगा । तथा राजमिस्त्री व् सामग्री की व्यवस्था करने के लिए निगरानी समिति का तत्काल गठन किया जावेगा
।


