बोहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेट कर दोहद आने का दिया न्यौता ।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ । बोहरा समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने संसद भवन परिसर मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक सौजन्य मुलाकात की। बोहरा समाजदाहोद के प्रतिनिधि मंडल की इस सौजन्य मुलाकात में प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी को मोमेंटो सौंपते हुए गुजरात राज्य के दाहोदशहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किए जाने पर आभार माना। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बोहरा समाज का सर्वसुविधा युक्त हॉस्पिटलजो कि मुंबई स्थित सैफी हॉस्पिटल की तर्ज पर बनाया जा रहा हे इसका निर्माण कार्य चालू हो चुका है और जब यह हॉस्पिटल बनकरतैयार हो जाएगा तब लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आने का न्योता भी दिया। बोहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बोहरा
समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.उ. स.)की ओर से आमंत्रण आया तो वे स्वयं दाहोद जरूर पहुंचेंगे। बोहरा समाज की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत  में स्वच्छता अभियान में बोहरा समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसके लिए मैं बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं व उन्होंने सैयदना साहब के पर्यावरण प्रेम को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बतायाकि इन दिनों बोहरा समाज द्वारा जो पौधारोपण कार्य किया जा रहा है काबिले तारीफ है। गौरतलब है कि बोहरा समाज ने पर्यावरण स्वच्छता के लिए देश भर में लाखों पौधे लगाए जिसका बार कोड तक निर्धारित किया व प्रतिदिन पौधों की देखभाल की जा रही है। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व दाहोद के सांसद व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह भाबर ने किया। इस अवसर पर आमील साहब शेख जोहरभाई, शेख -शब्बीर आमील साहब सैफी मोहल्ला,हुसैनी भाई खरोदावाला, मुफद्दल भाई अमूल वाले समेत समाजजन मौजूद थे। उक्त जानकारी बोहरा समाज के मेघनगर के अध्यक्ष मुल्ला अली असगर बोहरा द्वारा दी गई।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !