अमित शर्मा
झाबुआ ।प्रदेश के विभिन्न जिलो में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनज़र मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेश में लगातार प्रवास जारी है। इसी क्रम में आगामी 8 और 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आलीराजपुर और झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने दी।उन्होंने बताया मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 8 अगस्त सुबह आलीराजपुर और जोबट में सघन जनसम्पर्क करते हुए दोपहर 4 बजे राणापुर में प्रवेश करेंगे। यहाँ विशाल आम सभा और रोड शो पश्चात शाम 6 बजे जिला मुख्यालय झाबुआ में पहुँचेंगे।नगर के कॉलेज क्षेत्र से विशाल रोड शो के रूप में मुख्यमंत्री श्री चौहान झाबुआ नगर के मतदाताओ से रूबरू होंगे। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क कर रोड शो नगर के हृदय स्थल राजवाड़ा में विशाल जन सभा में तब्दील होगा। जिलाध्यक्ष श्री भावसार ने बताया मुख्यमंत्री श्री चौहान का 8 अगस्त का रात्रि विश्राम झाबुआ में होगा। 9 अगस्त प्रातः मुख्यमंत्री झाबुआ नगर के गणमान्य नागरिको और मतदान केंद्रों के संयोजको से भेंट करेंगे। उन्होंने बताया भेंट पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान 9 अगस्त को थांदला 11 बजे पहुंचेंगे।यहाँ रोड शो और सभा पश्चात प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे पेटलावद पहुँचेंगे , यहाँ वे रोड़ शो के माध्यम से सघन जनसम्पर्क कर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।


