गरिमामय तरीके से आजाद रत्न सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,, मूख्य अतिथि डॉ. अरोड़ा ने अपनी रचनाओं से गुदगुदाया

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। आजाद साहित्य परिषद् झाबुआ का आजाद रत्न सम्मान समारोह का आयोजन रविवार रात को  स्थानीय पैलेस गार्डन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार एवं टेपा सम्मेलन उज्जैन के सूत्रधार डॉ. पिलकेन्द्र अरोड़ा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक महेचन्द्र जैन ने की। विशेष अतिथि के रूप में संस्था के अध्यक्ष डॉ. केके त्रिवेदी, संरक्षक विरेन्द्र मोदी, मुख्य संयोजक यावंत भंडारी मौजूद थे। इस अवसर पर शहर के दो वरिष्ठ साहित्यकारों को आजाद रत्न समारोह से नवाजा गया। वहीं इसके साथ ही जिले के पांच साहित्यकारों को साहित्य सजृन सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती देवयानी नायक की काव्य कृति शब्द पलॉश का भी विमोचन हुआ। इस दौरान सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर विशिष्ट सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वतीजी एवं शहीद चन्द्रोखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों द्वारा किया गया। पश्चात् अतिथियों का स्वागत जिलेभर से मौजूद साहित्यकारों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन में संस्था के अध्यक्ष डॉ. केके त्रिवेदी ने दिया एवं संस्था की प्रगति रिपोर्ट संरक्षक विरेन्द्र मोदी ने प्रस्तुत की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. पिलकेन्द्र अरोड़ा ने अपनी राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर की रचनाएं प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को गुदगुदाया गया एवं उनका मनोरंजन किया तथा आजाद साहित्य परिषद् द्वारा आयोजित उक्त भव्य समारोह की सराहना की।
दो साहित्यकारों को आजाद रत्न से किया अलंकृत
समारोह के दौरान शहर के दो वरिष्ठ साहित्यकारों डॉ. रामांकर चंचल एवं डॉ. जय बैरागी को आजार रत्न अलंकरण से नवाजते हुए उनका पुष्पामाला-साफा पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन श्रीमती आया कुरैी एवं श्रीमती अंजला मुवेल द्वारा किया गया। इसके साथ जिले के पांच वरिष्ठ साहित्यकारों डॉ. सुरे समीर रानापुर, प्रका त्रिवेदी भेरूसिंह चौहान ‘तरंग’, झाबुआ, डॉ. सीमा शाह थांदला एवं मो. निसार पठान मेघनगर को साहित्य सजृन सम्मान से सम्मानित किया।
विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया----
साहित्य परिषद् ने नई पंरपरा की शुरूआत करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं कई संस्थाओं से जुड़े, सेवाभावी  नीरजसिंह राठौर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। सम्मान-पत्र का वाचन संस्था के मुख्य संयोजक यावंत भंडारी ने किया। साथ ही श्रीमती देवयानी नायक की प्रथम काव्य कृति ‘शब्द पलॉश का विमोचन सभी अतिथियों द्वारा किया गया। रचनाकार श्रीमती नायक का परिचय डॉ. लोकेन्द्रसिंह चौहान ने किया। पुस्तक की समीक्षा डॉ. सीमा शाह ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर मरणोपरांत देहदान करने वाले जयेन्द्र बैरागी का सम्मान भी सम्मान हुआ। उनका परिचय प्रवीण सोनी ने प्रस्तुत किया।
ये थे उपस्थित 
कार्यक्रम में आजाद रत्न से पूर्व में सम्मानित छीतरमल राठौर, जगदी शुक्ला, साहित्यकार एजाज धारवी, डॉ. वाहिद फराज, डॉ. जया पाठक, अरविन्द व्यास, श्रीमती भारती सोनी, नलिनी बैरागी, घनयाम बैरागी, समीउद्दीन खान, विरेन्द्रसिंह ठाकुर, ज्योति सुरे, विनोदकुमार जायसवाल, कुलदीप घोड़ावत, बेनेडिक्ट डामोर, सचिन बैरागी, आलोक द्विवेदी, बीके सिंह, राजेन्द्र सोनी, ललित पारिक, दौलत गोलानी, अमित शर्मा, हेमेन्द्र पंवार सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं साहित्यकार उपस्थित थे। समारोह का सफल संचालन आजाद साहित्य परिषद् के सचिव शरत शास्त्री ने किया एवं आभार संस्था के उपाध्यक्ष प्रका त्रिवेदी ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !