कल (16 जुलाई) निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा,,भव्य रथ के साथ धार्मिक व सांस्कृतिक आकर्षणों का होगा संगम ।।

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ। शहर के प्राचीन जगदीश मंदिर से 16 जुलाई 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य एवं विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा का आयोजन जगन्नाथ रथ यात्रा समिति द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष रथयात्रा का आयोजन 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
पंडित जगदीश पांडा ने बताया कि रथयात्रा जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर नशिया जी, भोज मार्ग, कालका माता मंदिर, चारभुजा मंदिर, गोवर्धननाथ मंदिर, बस स्टैंड, फव्वारा चौक, थांदला गेट, लक्ष्मी बाई मार्ग, गोपाल चौक (राजवाड़ा) होते हुए पुनः जगदीश मंदिर पहुंचेगी।
आयोजक समिति के श्री अश्विन शर्मा के अनुसार रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा का भव्य रथ मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही उज्जैन का प्रसिद्ध महाकाल बड़ा बैंड (फायरिंग), झाबुआ के प्रसिद्ध भेरू भाई के घोड़े, जनता विजय बैंड, शेषनाग अवतार की दिव्य झांकी, साईं राम नासिक ढोल, बच्चों के लिए आकर्षक कार्टून, सिद्धिविनायक म्यूजिकल ग्रुप की भजन प्रस्तुति, इंदौर से राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी तथा बदनावर का प्रसिद्ध कश्मीरी ढोल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

जगन्नाथ रथ यात्रा समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन एवं रथयात्रा में सहभागी बनने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !