अमित शर्मा
झाबुआ। आयकर विभाग द्वारा झाबुआ स्थित कार्यालय पर सोमवार शाम 4 बजे आयकर का 157वां स्थापना आयकर दिवस महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें सभी कर सलाहकारों एवं शहर के व्यापारी बंधु एवं मीडिया प्रभारी तथा गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। कर सलाहकार परिषद् एवं व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी चार्टर अकाउटेंड (सीए) प्रमोद भंडारी ने दी।


