![]() |
| महामांगलिक का श्रवण कराते हुए ऋषभ बाबजी। |
अमित शर्मा
झाबुआ । आचार्य देवेश परमपूज्य ऋषभचन्द्रसरीश्वरीजी मसा के चातुर्मास में नगर मे धर्म एवं ज्ञान के साथ ही तप आराधना की गंगा पूरे वेग से प्रवाहित हो रही है । श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि रविवार को आचार्य देवेश द्वारा चमत्कारिक भव्य महा मांगलिक प्रदान की गई । स्थानीय बावन जिनालय से प्रातःकाल आचार्य देवेश चतुर्विद संघ के साथ संतोष रूनवाल के निवास पर पहूंचे जहां रूनवाल परिवार द्वारा आचार्य के पाद प्रक्षालन के साथ वाक्षेप से पूजा की गई । आचार्यश्री ने केशर चंदन से रूनवाल परिवार के निवास पर पगलिया जी किये । रूनवाल परिवार की श्राविकाओं द्वारा आचार्य देवेश के सम्मुख अक्षत,श्रीफल, सोने-चांदी के सिक्को से गहूली की ।
महा मांगलिक के पूर्व आचार्य भगवंत श्री ऋषभचन्द्रसूरीजी मसा ने श्रावक- श्राविकाओं को महामांगलिक प्रदान करने के पूर्व संबोधित करते हुए आशीर्वचन मे कहा कि मानव को उर्जा बनाये रखने के लिये धर्म मार्ग का अनुसरण करना जीवन मे जरूरी होता है । बुढापे में मानव की उर्जा समाप्त हो उसके पूर्व धर्ममार्गपर प्रशस्त होना चाहिये । पूज्य आचार्य देवेश ने कहा कि महामांगलिक के माध्यम से मानवशरीर मे उर्जा का संचार होता है और मानव के कुविचारों का दमन होता है । मंत्रों से जन मन पवित्र होता है और आनन्द की प्राप्ति होती है । उन्होने शिवनाद स्त्रोत का बखान करते हुए कहा कि इसके श्रवण मात्र से कालसर्पयोग, पितृ दोष आधि व्याधि सभी प्रकार के दोषो से मुक्ति मिलती है ।
महामांगलिक के दूसरे रविवार को रूनवाल परिवार के सौजन्य से आयोजन हुआ जिसमें बैंगलुरू, उत्तर प्रदेश श्री संघ, इन्दौर, देवास, जावरा, रतलाम, बड नगर, लिमखेडा, राजगढ, उज्जैन, थांदला, मेघनगरी, रानापुर, पारा, भोपाल सहित करीब 30 श्री संघो के श्रावकों ने महामंगलिक का लाभ प्राप्त किया । इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लुणावत, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए जिन्होने अपने संबोधन मे कहा कि पूज्य आचार्य देवेश के आचार्य पदवी के समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा घोषणा की गई थी कि आचार्य श्री को राजकीय अतिथि का सम्मान दिया जावेगा और आचार्य देवेश के झाबुआ चातुर्मास के शुभ अवसर पर मैं प्रदेश सरकार द्वारा आचार्य श्री को राजकीय अतिथि के औपचारिक आदेश लेकर आया हूं और उन्होने आचार्य श्री को उक्त आदेश भेंट किया । इस अवसर पर भोपाल के चिकित्सक शैलेष जी लुणावत जिन्होने आचार्यश्री की प्रेरणा से तप आराधना कर रहे है का भी आचार्यश्री की दिव्य उपस्थिति में बहुमान किया गया । वही सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर के नेतृत्व मे नगर के व्यापािरयों ने पूज्य आचार्य देवेश से स्वतत्रंता दिवस 15 अगस्त को राजवाडा चैक मे आयोजित सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रह कर अपने आशीर्वाद ने नगर की जनता को आशीष देने की विनति की जिसे पूज्य आचार्य देवेश ने अनुकुलता के मान से आने का प्रयास करेगें ।
इस अवसर पर पूज्य रजतविजयजी मसा ने सिद्धी तप आराधना के लिये सामुहिक तप आराधना का जिक्र करते हुए कहा कि तप आराधना के इस दोर मे झाबुआ की पावन नगरी में धर्म गंगा प्रवाहित हो रही है । ज्ञातव्य है कि आचार्य श्री के साथ पधारे साधु भगवंत एवं साध्वीजी का भी सिद्धी तप आराधना अनुष्ठान चल रहा है तािा कई बडी तपस्या जेसे 8 उपवास 7 उपवास के तप भी श्रावक श्राविकाओं के द्वासरा किये जाकर नगर में तप की ज्योति प्रज्वलित हो रही हे । मुनि श्री ने कहा कि 30 जुलाई से नमस्कार महामंत्र की आराधना शुरू होगी उसके सकल श्री संघ पधार कर नमस्कार महामंत्र की आराधना में सहभागी बने ।
किया गया बहुमान
लाभार्थी परिवार संतोष रूनवाल, क्रिश, सुनिता रूनवाल परिवार का सकल श्री संघ एवं चातुर्मास समिति की ओर से शाल श्रीफल एवं साफा पहिना कर बहुमान किया गया । वही बाहर से पधारे मोहनखेडा के ट्रस्टी पृथ्वीराज जेन, सुजानमल एवं समस्त ट्रस्टीगणों का बहुमान किया गया वही नरेन्द्र संचेती, अनोखीलाल पोखरना,, परेश भाई,कमलेश भाई, नरेन्द्र जैन, दिलीप जैन, एवं बीजी मेहता उपयुक्त आदिवासी विकास आदि का बहुमान भी किया गया ।
30 मिनट चली महामंागलिक
पूज्य आचार्य देवेश ने करीब 30 मिनट तक मंत्रोच्चार के साथ महामंागलिक सुनाई जिसे हजारों की संख्या में उपस्थित श्रावकों श्राविकाओं ने ध्यान उसे सुना एवं आचार्य श्री को नमन किया । इस चमत्कारिक महामांगलिक में स्वर्णकार समाज के पुष्पकरण सोनी, अग्निहोत्री परिवार के राजेन्द्र अग्निहौत्री, राजपुत समाज के नीरज राठौर, पटेल समाज के कमलेश पटेल, प्रकाश रांका, बबलू सकलेचा अजय रामावत, डा. विक्रांत भूरिया, नाथुभाई ठेकेदार, आशीष भूरिया, विजय माली, ना अध्यक्ष धनसिंह बारिया, बंसती बारिया, शैलेष दुबे, सईदुल्लाखान, संजय डाबी, मुकेश अजनार, गोलू मकवाना, गौरव सक्सैना, बबलू अग्निहौत्री, अविनाश डोडियार, आदि उपनस्थित रहे जिनका चातुर्मास समिति की ओर से बहुमान किया गया ।
आगामी महामंगलिक 30 जुलाई को-------
आचार्य श्री की उपस्थिति में आगामी महा मांगलिक के लाभार्थी अभयकुमार घालीन , बापूलाल धारीवाल परिवार द्वारा 30 जुलाई रविवार को शहनाई गार्डन में आयोजित होगी । जिसमे सहभागी होने के लिये श्री संघ एवं चातुर्मास समिति ने अनुरोध किया है ।


