दूसरे दिन एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ 18 जुलाई- रिटर्निगं अधिकारी झाबुआ, राणापुर, थांदला,पेटलावद ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2017 के लिए अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य सतत जारी है। आज दूसरे दिन भी एक भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य आगामी 24 जुलाई 2017 तक प्रातः 11.00 से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा।
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2017 के लिये 25 जुलाई 2017 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।  अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने के लिये 27 जुलाई 2017 को अपरान्ह 3..00 बजे तक का समय नियत किया गया है। निर्वाचन लडने वाले अभ्यथियॉे की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीको का आवंटन 27 जुलाई 2017 को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद किया जायेगा। मतदान 9 अगस्त 2017 को प्रातः 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा और 12 अगस्त 2017 को मतगणना और निर्वाचन परिणामो की घोषणा की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !