गायत्री परिवार की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, डा सक्सेना का किया सम्मान।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा
झाबुआ। गायत्री परिवार की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक इंदौर उपजोन प्रभारी केसी शर्मा के मुख्यआतिथ्य एवं जिला समन्वयक घनष्याम वैरागी की उपस्थिति मे स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ कालेज मार्ग पर रविवार को संपन्न हुई। बैठक मे जिले भर से आए कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे गायत्री परिवार के पितृपुरूष एवं समाजसेवी डा शिवनारायण सक्सेना का सम्मान किया गया। 
मंत्रोंच्चार के साथ षुरूआत।
बैठक की शुरूआत गायत्री महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुई। इसके पष्चात अतिथियों द्वारा वेदमाता गायत्री, गुरूदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीयामाता भगवतीदेवी शर्मा के चित्र की पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित अतिथीयों का स्वागत जिला समन्वयक घनष्याम वैरागी, नलिनी वैरागी, केके शर्मा, द्वारा मंगल तिलक लगाकर किया गया। 
श्री सक्सेना का सम्मान। 
कार्यकर्ता श्याम त्रिवेदी ने डा सक्सेना द्वारा सामाजिक क्षेत्र मे किए गए  कार्यो का उल्लेख करते हुए बताया की गायत्री परिवार के माध्यम से उन्होने आदिवासी जिले मे कुश्ठ रोग, क्षय रोग, षिक्षा विस्तार, विद्यालय संचालन जैसे उल्लेखनीय कार्य किए। वर्तमान मे उनके मार्गदर्षन मे जोबट मे नेत्रदान संकलन केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से अभी तक 54 नेत्रदान किए जा चुके है। श्री त्रिवेदी ने कहा की गायत्री परिवार की सप्तसुत्रीय योजनाओ का कार्य भी श्री सक्सेना ने कार्यकर्ताओं ओर परिजनों के सहयोग से पूरी मेहनत, लगन ओर निश्ठा के साथ किया। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जलषुद्वि, भूमि संरक्षण, नषा उन्मुलन जैसे सराहनीय कार्य किए गए है।

समाजसेवा के क्षेत्र मे किए गए इन उल्लेखनीय कार्यो के लिए उपजोन प्रभारी श्री शर्मा, जिला समन्वयक वैरागी, श्रीमती नलिनी वैरागी एवं समस्त तहसील संयोजकों द्वारा डा सक्सेना का षाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने अपने प्रेरक ओर संक्षिप्त उदबोधन मे कहा की यह समान मेरा नहीं गुरूदेव के सिद्वांतो ओर आदर्षो का सम्मान है। व्यक्ति नहीं संस्था का सम्मान है। जीवन भर मैने समाज को गायत्री परिवार मानकर कार्य किया ओर पूज्य गुरूदेव की कृपा से कार्य होते रहे। 
कार्यो की दी जानकारी। 
बैठक मे जिला समन्वयक श्री वैरागी द्वारा प्रगति प्रतिवेचन के वााचन के बाद नवचेतना केन्द्र खवासा से महेन्द्र सिह राठौर, पेटलावद षक्ठिपीठ से हेमंत षुक्ला, थांदला से कमलेष वास्केल, मेघनगर, नोगांवा से एमएल बसोड, बसंत कालेनी षक्ति पीठ से श्री जायसवाल, कालेज मार्ग षक्ति पीठ से प्रकाष डाबर , रानापुर से जगदीष षर्मा द्वारा प्रगति प्रतिवेदन का वाचन कर उपजोन प्रभारी को जानकारी दी गई। 
इन्होंने व्यक्त किए विचार। 
इस अवसर पर उपजोन प्रभारी श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को गायत्री परिवार की आगामी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा की सभी कार्यकर्ताओं को समयदान अंषदान जैसे संकल्पों को जीवन मे उतारकर कार्य को गति देना चाहिए। श्री षर्मा ने मातृषक्ति नवसृजन साधना के बारे मे बताते हुए कहा कि यह साधना नो वर्शो तक चलेगी ओर तीन-तीन वर्शो की यह साधना है। साधना, उपासना ओर आराधना कर व्यक्तिगत ओर सामूहिक रूप से इसे करना है। इस अवसर पर महिला समिति की जिला नारी जागरण अध्यक्ष नलिनी वेरागी सहित श्रीमती विद्या व्यास , मनोरमा डाबर , किरण निगम ललिता वर्मा सुधा त्रिवेदी नम्रता षेखावत कृश्णा षर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

यह थे भी थे उपस्थित 
बैठक मे इंदोर उपजोन से नरेन्द्र जोशी, जोबट से पंकज सक्सेना , सुरेश निगम, विनोद गुप्ता, अंतरसिंह रावत, श्री त्रिपाठी, निलेेश पालीवाल श्रीमती सुजाता जायसवाल, श्रीमती दुबे, श्रीमती गुप्ता कलाबेन पांचाल सहित पेटलावद, थांदला, मेघनगर, झाबुआ, रानापुर तहसील से समिति के सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित कई महिला पुरूश परिजन उपस्थित थे। बैठक का समापन षांतिपाठ से किया गया। बैठक का संचालन केके वर्मा ने किया आभार श्याम त्रिवेदी ने माना। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !