भाजपा जिला कार्यालय पर पर्यवेक्षक श्री सुदर्शन गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक
अमित शर्मा
झाबुआ. हम सभी देश के विकास लिए समर्पित संगठन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है , जो किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त करने के लिए समर्पण भाव से अपने - अपने क्षेत्र में निरन्तर कार्य करते हैं।स्थानीय नगर पालिका चुनाव में पूर्ण पारदर्शिता के मद्देनजर संगठन के निर्देश पर नगर के सभी वार्डो में मतदाताओं से पर्यवेक्षण व रायशुमारीआधारित जानकारी लेकर प्रत्याशी तय किए जाएंगे।
उक्त विचार नगर पालिका झाबुआ चुनाव पर्यवेक्षक , प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त किए।उक्त बैठक जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने पर्यवेक्षण सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा पर्यवेक्षक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री गुप्ता के निर्देश पर नगर के सभी वार्डो में नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड पार्षद प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की जाएगी , जिसमें सम्बन्धित क्षेत्र के प्रभारी - संयोजक - सह संयोजक व पालक , पर्यवेक्षक के सहयोगी की भूमिका अदा करेंगे।पर्यवेक्षण दल द्वारा जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी राय जानी जाएगी , जिसके आधार पर संगठन द्वारा प्रत्याशी चयन किया जाना है।यह जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुप्ता के निर्देश पर नगर के सभी 18 वार्डो में इंदौर से आए भाजपा जनप्रतिनिधि , संगठन पदाधिकारी सर्व श्री राजेश शर्मा , श्री जगदीश कनोदिया , श्री जयदीप जैन , श्री गणपत कसेरा , श्री विजय बिंजवा , श्री रमाकांत गुप्ता , श्री राजेश चौहान , श्री भगवानसिंह चौहान , श्री अश्विन शुक्ला , श्री संतोष गौर , श्री योगेश मेहता , श्री लक्ष्मीनारायण साहू , श्री घनश्याम सिंह परिहार , श्री रितेश पाटनी , श्री संदीप दुबे , श्री चंगीराम यादव , श्री इंदु कश्यप , श्री शंकर यादव , श्री राजकुमार यादव , श्री गौरव साहू और श्री मुकेश खाटवा ने तय समयावधि में पर्यवेक्षण कार्य तहत नगर के सभी वार्डो में रायशुमारी कर अपनी रिपोर्ट संगठन के समक्ष बन्द लिफाफों में सौंपी।जिला कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला मंत्री व नगर प्रभारी श्री गोपालसिंह पँवार , जिला उपाध्यक्ष व सहप्रभारी श्री ओ. पी. रॉय , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शैलेष दुबे , विस्तारक श्री नवीन कुवादे और नगर मण्डल अध्यक्ष श्री दीपेश सकलेचा मंचासीन थे।संचालन नगर महामंत्री श्री कीर्ति भावसार ने किया।


