अमित शर्मा
झाबुआ- ग्राम फतीपुरा जनपद पंचायत मेघनगर में आज लोक कल्याण शिविर आयोजित कर ग्रामीणो को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना,एडीएनल सीईओं श्रीमती निशीबाला सिंह, एसडीएम मेघनगर श्री रघुवंशी, सीईओ जनपद श्री रावत सहित जनप्रतिनिधि शासकीय सेवक एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। शिविर में शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं प्राप्त आवेदनो का निराकरण किया गया।शिविर में ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने कहा कि आप सभी ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण कर लिये है, अब शौच के लिए शौचालय का ही उपयोग करे। सामाजिक आर्थिक गणना की सूची में यदि आपका नाम नहीं है तो जुडवाये। अब उसी सूची के अनुसार ही प्राथमिकता क्रम से योजनाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीणो की मांग पर गांव में सीमेंट कांक्रीट रोड नाली सहित 31 जुलाई तक बनवाने के निर्देश कलेक्टर ने ई.ई. आरईएस को दिये एवं मांग करने वाली महिला से ही शुभारंभ करवाने की बात कही।
शराब छोडने के लिए कलेक्टर ने सभी को शपथ दिलवाई-----
जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने ग्रामीणो को शराब छोडने के लिए शपथ दिलवाई एवं बालिकाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र के पहले नहीं करने तथा कम से कम 12 वी तक पढाने के लिए संकल्प दिलवाया।
जिन गांवो में लाल पानी आता है, वहां पेयजल का परिवहन होगा-----
शिविर में ग्रामीणो ने हेण्डपम्पों में लाल पानी आने की शिकायत की। कलेक्टर श्री सक्सेना ने एसडीओं पीएचई को निर्देशित किया कि जिन हेण्डपम्पो में लाल पानी आ रहा है उन मोहल्लो में प्रतिदिन पेयजल टेन्कर से परिवहन कर पानी उपलब्ध करवाये ।
अति कम वजन के बच्चो का पूरा ईलाज करवाये


