अमित शर्मा
झाबुआ -नगरीय निकाय निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोडने संबंधी अनुमति के अधिकार अपने पास ले लिये है। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी कलेक्टर की बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेगे एवं मुख्यालय भी नहीं छोडेगे। आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


