अमित शर्मा
झाबुआ। स्थानीय डीआरपी लाईन स्थित पुलिस सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय किशोरी बालिका संसद का आयोजन सोमवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर आशिष सक्सेना एव पुलिस अधीक्षक महेचन्द्र जैन उपस्थित थे। विशेश अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला सलाहकार मंडल (डीपीए) के अध्यक्ष यशवंत भंडारी तथा भाजपा महिला मोर्चा से आरती भानपुरिया उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आरएस जमरा ने की।
कार्यक्रम में प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री जमरा ने दिया। पश्चात् संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं डीपीए अध्यक्ष श्री भंडारी ने कहा कि आज यह आयोजन किोरी बालिकाओं के लिए किया गया है, इसलिए आप यहां बताई जा रहीं बातों को गंभीरता से सुने।
18 वर्ष से कम उम्र में शादी नहीं करने का दिलवाया संकल्प-----
पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने बाल विवाह पर जोर देते हुए कहा कि आपको किसी भी हालत में बाल विवाह नहीं करना है। यदि आपके परिवारजन इसके लिए आप पर जबरन दबाव बनाते है, तो आप इसकी सूचना हमे दीजिए, हम उन्हें समझाईा देने का कार्य करेंगे, फिर भी यदि जर्बदस्ती करते है, तो फिर संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी। आपको पहले पढ़ाई पूरी करना है और पूरी तरह से समक्ष होने के बाद ही विवाह करना है। इस अवसर पर उन्होंने सदन में उपस्थित जिलेभर से आई बालिकाओं को 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह ना करने का संकल्प भी दिलवाया।
बाल विवाह और दहेज पर रोक लगाएं
कलेक्टर श्री सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल विवाह इस जिले में एक कुप्रथा की तरह विद्यमान है, इसे जड़ से मिटाने सभी के संयुक्त प्रयास की आवयकता है। आप जिलेभर से उपस्थित बालिकाएं अपने गांवों में जाकर नेता के रूप में कार्य करते हुए बाल विवाह पर रोक लगाने हेतु जागरूकता लाए एवं दहेज पर भी पूर्णतः प्रतिबंध हो, ऐसी पहल करे। यदि गांवों में बाल विवाह नहीं होंगे और दहेज प्रथा पर पूर्णतः रोक लग जाएगी, तो गांव भी खुहाल और समृद्ध बनेगा तथा आप भी स्वस्थ रहेंगे।
सबको सुख देती, वहीं अच्छी बेटी
इस अवसर पर डीपीए अध्यक्ष श्री भंडारी ने कविताओं के माध्यम से भी बेटियों के महत्व को प्रतिपादित किया। उन्होंने रचना ‘सबको सुख देती ... वहीं अच्छी बेटी’ के साथ बेटियों पर आधारित अन्य रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को खुनुमा कर दिया एवं रचनाओं पर बालिकाओं ने जमकर तालियां भी बजाई। भाजपा महिला मोर्चे से आरती भानपुरिया ने बेटियों में जो भरते हुए उनसे बेटी जिंदाबाद के नारे लगवाएं एवं उन्हें उनके हित में शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला महिला साक्तिरण अधिकारी आरएस बघेल, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी सहित पूरे जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में किशोरी, बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित थी। संसद का संचालन समाजसेवी निवेदिता सक्सेना ने किया एवं अंत में आभार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूणकुमार शर्मा ने माना।


