ठेला गाड़ी से आने जाने वाली दिव्यांग महिला को कलेक्टर ने बैटरी वाली सायकिल दी ।।

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ= जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने इम्तियाज बागवान, निवासी सुभाष मार्ग झाबुआ, को बैटरी वाली साइकिल प्रदान की। 
 जनसुनवाई में इम्तियाज बागवान ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और सब्जी का व्यवसाय करती हैं। आवागमन के लिए ठेला गाड़ी का सहारा लेने से उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कार्य में सुविधा हेतु बैटरी वाली साइकिल प्रदाय किए जाने का अनुरोध किया।
          कलेक्टर नेहा मीना ने उनके आवेदन को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और तत्काल बैटरी वाली साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति अपनी दिव्यांगता के कारण पीछे न रह जाए। ऐसे सहायक उपकरण लाभार्थियों के आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
साइकिल प्रदाय किए जाने पर इम्तियाज बागवान ने कलेक्टर नेहा मीना का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. बघेल, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !