अमित शर्मा
झाबुआ कलेक्टर सरपंच संवाद कार्यक्रम के प्रभावी परिणाम अब सामने आने लगे है। कलेक्टर आशीष सक्सेना द्वारा संवाद कर गॉव की समस्या जानकर उनका निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इससे प्रोत्साहित सरपंच अब खुलकर गॉव की समस्या बता रहे है। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाडी केन्द्र प्रधानमंत्री आवास एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंचो को आ रही समस्याओं को जानने के लिए सरपंचों से दूरभाष पर चर्चा की एवं समस्याएं जानी। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने सरपंचों को गॉव से कुरीतियों जैसे दहेज दापा बाल विवाह डाकन इत्यादि कुरीतियों को दूर करने के लिए सलाह दी एवं गॉव के हर घर में शौचालय बनवाने के लिए समझाईश दी। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने कलेक्टर कार्यालय से फोन लगाकर सरपंचों से पूछा ग्राम पंचायत में कोई समस्या हो, तो बताये। गॉव में गर्मी में पेयजल की कोई समस्या हो, तो टेंकर से परिवहन कर ग्रामीणो को पेयजल उपलब्ध करवाये गॉव में खाली जगह पर वृ़क्षारोपण की तैयारी अभी से कर ले वर्षा काल प्रारंभ होते ही वृक्षरोपण की कार्यवाही करे। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने आज झाबुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत अंतरवेलिया, मेघनगर ब्लाक की बेडावली, रामा ब्लाक की ओचका, राणापुर की बन, थांदला ब्लॉक की सुजापुरा एवं पेटलावद की रूणजी पंचायत के सरपंचों से चर्चा कर उनसे समस्याएं जानी।


