![]() |
| मनमोहक नृत्य करती सोम्या |
अमित शर्मा
झाबुआ -झाबुआ पुलिस कप्तान महेशचंद जैन द्वारा एक अनोखा और सार्थक प्रयास किया जा रहा हे बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति देने का ! जिसमे वे नृत्य,भाषण,एक्टिंग,गायन आदि की प्रस्तुति दे सकते हे ।
ज्ञातव्य हे की अभी गर्मियों की छुटिया चल रही हे और इस उचित समय में बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा हे । जिसका सार्थक परिणाम भी नजर आ रहा हे स्थानीय यातायात पार्क में एसपी श्री जैन के निर्देशन में म्युजीक सिस्टम लगवाया गया अभिभावको के बैठने के लिए कुर्सियो की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क हे। शनिवार को कार्यक्रम शाम 8 बजे चालु हुआ जिसमे 14 बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और मनमोहक प्रस्तुतिया दी । कार्यक्रम में प्रथम ,द्वितीय एव तृतीय पुरुस्कार का वितरण भी किया गया ।
![]() |
| इनाम वितरित करते अतिथि |
जिसमे प्रथम पुरुस्कार सोम्या भदोरिया को 1100 रूपये तिन जजेस एव एडिशनल एसपी रचना भदौरिया द्वारा दिया गया । अगला कार्यक्रम शनिवार 29 को रखा जाएगा । एसपी श्री जैन से चर्चा में उन्होंने बताया की मंगलवार से यातायात पार्क में आमजनता के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा समय सुबह 6 बजे से 7 बजे हे । जिसमे बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम का आनन्द ले।
![]() |
| दर्शक कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाते हुए |




