सिलीकोसिस पीडित हर परिवार को जीवनयापन गतिविधि से जोडे-आयुक्त

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा
झाबुआ- श्रम आयुक्त श्री शोभित जैन ने आज झाबुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत मसूरिया में ग्राम मसूरिया एवं गेहलर के सिलिकोसिस पीडितो से चर्चा की एवं उनको जीवनयापन में आ रही समस्याओ की जानकारी ली । ग्रामीणो को मुआवजा मिला या नही इसकी जानकारी ली । सिलीकोसिस पीडित ग्रामीणो को जो मुआवजा मिला है उसमें एक लाख मुआवजा नगद मिला है एवं दो लाख रूपये की एफडी की गई है, एफडी के कागज पीडित परिवार को उपलब्ध करवाने के निर्देश श्री जैन ने दिये। आयुक्त श्री जैन ने सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि पीडित परिवार को जीवन यापन की गतिविधियो से जोडे। सिलीकोसिस बीमारी से पीडित व्यक्ति ज्यादा मेहनत वाला काम नही कर पाते है ,इसलिए परिवार को ऐसी गतिविधियो से जोडे जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत नही करना पडे। परिवार को इस तरह का रोजगार दे जिससे कम मेहनत से इतनी आय अर्जित हो सके कि परिवार का जीविकोपार्जन आसानी से हो सके ।
बच्चो की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे------
सिलीकोसिस पीडित परिवार के सभी बच्चो की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन बच्चो को श्रम विभाग की छात्रवृति भी देना सुनिश्चित करे। सिलीकोसिस पीडित परिवारो के उपचार के लिए हर तीन माह के अंतराल पर स्वास्थ्य उपचार शिविर लगाकर उपचार करने के निर्देश बीएमओ स्वास्थ्य को दिये । निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री जैन के साथ कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना , पुलिस अधीक्षक श्री महेशचंद जैन, श्रम पदाधिकारी श्री सोलंकी, एसडीएम श्री बालोदिया,ई ई पीएचई श्री मावी उप संचालक कृषि श्री त्रिवेदी, प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय श्री अली सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !