अमित शर्मा
झाबुआ -पंचायतो के शक्तिकरण के लिए झाबुआ जिले को एक साथ तीन पुरस्कार मिले है । यह पुरस्कार 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस के अवसार पर आयोजित राष्ट्र्रीय समारोह में जिले को प्रदान किये जाएगे । भारत सरकार द्वारा पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2015-16 के लिए पंचायत सशक्तिकरण तथा जवाबदेही पुरस्कार जिला पंचायत झाबुआ, जनपद पंचायत राणापुर तथा ग्राम पंचायत कांकरादरा को दिया जा रहा है । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिहं चौहान ने टवीट कर पंचायत सशक्तिकरण के लिए चुनी गई, पंचायतो को बधाई और शुभकानाये दी है ।


