सरपंच जी मैं "कलेक्टर" बोल रहा हूॅ, बताये आपके गांव में क्या समस्या है, कलेक्टर ने की सरपंचो से चर्चा

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा

झाबुआ। कलेक्टर आशीष सक्सेना ने ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाडी केन्द्र एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंचो को आ रही समस्याओं को जानने के लिए सरपंचों से दूरभाष पर चर्चा की एवं समस्याएं जानी। कलेक्टर आशीष सक्सेना ने कलेक्टर कार्यालय से फोन लगाकर सरपंचों से कहां सरपंच जी मैं कलेक्टर आशीष सक्सेना बोल रहा हूॅ। आपकी ग्राम पंचायत में कोई समस्या हो, तो बताये। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने आज झाबुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत भगोर,रामा की धाधंलपुरा, मेघनगर की घोसलिया छोटा, राणापुर की कुंदनपरु, पेटलावद की गंगाखेडी एवं थांदला ब्लाक की बडी धामनी के सरपंचों से चर्चा कर उनसे समस्याएं जानी। ग्राम पंचायत भगोर के सरपंच ने शिव मंदिर का कार्य करवाने की बात रखी। ग्राम पंचायत घोसलिया छोटा के सरंपच ने गाॅव को कीचड मुक्त करने के लिए सड़क बनवाने की बात कही। ग्राम पंचायत कुंदनपुर के सरपंच ने स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की व्यवस्था करवाने की बात कही। ग्राम पंचायत गंगाखेडी के सरपंच ने आंगनवाडी भवन महुडीपाडा एवं रेहला का काम प्रारंभ करवाने के लिए कहां एवं गंगाखेडी के पाटीदार फलिये तथा खाखरापाडा में नवीन आंगनवाडी भवन स्वीकृत करवाने का प्रस्ताव रखा। थांदला ब्लाक की बडी धामनी पंचायत के सरपंच ने बीआरजीएफ योजनांतर्गत ई पंचायत कक्ष के लिए स्वीकृत राशि खाते में जमा करवाने की मांग रखी।  हर सोमवार को कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ब्लाक की 6 ग्राम पंचायतो के सरपंचों से 10.30 से 11 बजे के मध्य चर्चा करेगे, किसी सरपंच की यदि कोई समस्या हो, तो वे भी कलेक्टर महोदय को उनके मोबाईल नं. 722291555 पर समस्या वाटसाप पर मैसेज कर बता सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !