सिविल र्सिर्वस डे पर कार्यशाला का हुआ आयोजन ,प्रधानमंत्री के सीधे प्रसारण को शासकीय सेवको ने देखा

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा
झाबुआ- सिविल र्सिर्वस दिवस के अवसर पर 20 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शासकीय सेवको की कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में कलेक्टर श्री अशीष सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री महेशचंद जैन, मुख्य कार्यपालन अघिकारी जिला पंचायत श्री अनुराग चौधरी सहित प्रशासनिक अघिकारी उपस्थित थे ।
  कार्यशाला में प्रदेश में जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छ उर्जा की बढती उपयोगिता, स्वरोजगार में युवाओ की सहभागिता, ग्राम उदय से भारत उदय अभियान,नर्मदा नदी संरक्षण एवं सफाई, आनंद विभाग परिकल्पना एवं प्रासंगिता, सीसीटीव्ही की उपयोगिता, सी,एम, हेल्पलाइन इत्यादि विषयो पर विचार विमर्श किया गया एवं आज 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री के उदबोधन का सीधा प्रसारण शासकीय सेवको ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में देखा एवं सुना।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !