अमित शर्मा
झाबुआ - कहते हे लहरो से डरकर नोका पार नही होती कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती अगर ठान लिया जाय तो सफलता मिलना निश्चित हे । उक्त पंक्ति झाबुआ जिले के अजजा वर्ग के छात्रो के लिए कलेक्टर एव् सीईओ ने चरितार्थ की हे । झाबुआ जिले के कलेक्टर आशीष सक्सेना और जिला पंचायत सीइओ अनुराग चौधरीे द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अथक प्रयास से आज झाबुआ जिले के अजा वर्ग के 40 बच्चे उत्तीर्ण हुए हे । जो की सम्भवतया सम्भाग में पहला मामला हे ।इसका श्रेय निश्चित ही दोनों अधिकारियो के अथक प्रयासों को जाता हे जिन्होंने छात्रो को चयनित कर जेईई मेन्स की पढाई की कोचिंग करवाई उन्हें किताबे उपलब्ध करवाई गई । कोचिंग की तैयारी शासकीय कन्या विद्यालय में चल रही थी जिसमे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शकुंतला डामोर का सराहनीय मार्गदर्शन रहा । विषय विशेषज्ञो द्वारा नियमित अध्यापन करवाया गया । जिसमे हरिश कुडल,रविन्द्र सिसोदिया,एम् एल काग ,आरजी रूपारिया ,संतोष पाटीदार ,शीला सिसोदिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।


