अमित शर्मा
झाबुआ --प्रत्येक व्यक्ति को पद मिले ऐसा संभव नहीं , संगठन समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर सतत चलता है और सफलता पाता है। कई ऐसे नींव के पत्थर है जो गुमनामी के साथ पूर्ण समर्पण भाव लिए कार्य कर रहे है।पद , मान - सम्मान के लिए नहीं कार्य करने के लिए सौंपा जाता है।यह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के समर्पण का नतीजा है की आज देश का ऐसा कोई भी वर्ग नहीं है , जिसे शासन की योजनाओं का लाभ ना मिल रहा हो।
उक्त विचार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व झाबुआ जिला प्रभारी , विधायक श्रीमती रंजना बघेल ने व्यक्त किए।भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह व जिला वृहद बैठक की मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना बघेल ने स्थानीय शगुन गार्डन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सभागार में संबोधित करते हुए कहा जबसे मुझे झाबुआ जिला प्रभारी का दायित्व मिला है , जिला संगठन द्वारा लगातार सफल आयोजनों की श्रृंखला जारी है।हमें शोषणमुक्त और सशक्त भारत के लिए पंचनिष्ठा के साथ प्रजातांत्रिक तरीके निरन्तर कार्य करते रहना है।भाजपा की छबि प्रत्येक कार्यकर्त्ता के कार्य व्यवहार से जुड़ी है।एकतंत्रवाद की सोच नहीं बल्कि सर्व कल्याण की भावना के साथ मतभेदो को छोड़ लगातार संगठन को सशक्त करे।उन्होंने कहा अब पहले जैसी स्थिति नहीं रही प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से कार्यकर्ताओ पर चौतरफा संगठन की नज़र रहती है।आगामी चुनाव को लेकर अल्प समय शेष है जिनके लिए अभी से हमें पूर्ण तैयारी के भाव के साथ कार्य में लग जाना है।आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस ग्राम केंद्र स्तर तक पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाना है।पार्टी का झंडा हमारे उत्साह का भी प्रतीक है , ऐसे अवसर पर क्षैत्र में अधिक से अधिक उत्साह का वातावरण निर्मित हो ऐसा प्रयास किया जाए।उन्होंने कहा कोई भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीधे संपर्क कर मुझे अपनी समस्या बता सकता है।जिला प्रभारी श्रीमती बघेल ने मण्डलवार और जिला पदाधिकारियों से विभिन्न जानकारियाँ ली और वर्तमान संगठन के प्रगति कार्यो की जानकारी लेते हुए अपने सुझाव व्यक्त किए साथ ही संगठन हित में ऐसे कार्यकर्त्ता - पदाधिकारियों से पुनः सक्रिय होने की बात कही जो वर्तमान पद दायित्व के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे है।
स्वागत भाषण व जिला वृत्त की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने कहा जिला संगठन द्वारा प्रदेश व केंद्रीय संगठन से प्राप्त होने वाले आदेशो व निर्देशो का पूर्ण समर्पण व निष्ठा के साथ सतत पालन किया जा रहा है।समर्पण निधि के तहत तय लक्ष्य के अनुरूप अब तक 6 लाख 5 हजार रुपए प्रदेश संगठन को भिजवाए जा चुके है , शेष राशि समस्त मण्डलों से एकत्रित कर आगामी 14 अप्रैल तक पहुँचाई जाएगी। श्री भावसार ने कहा जिले में 11 मण्डलों को विस्तारित कर अब 17 मण्डलों की रचना प्रदेश की मंशा अनुरूप की जा रही है।जिनके विधिवत गठन की प्रक्रिया जारी है।उन्होंने कहा वर्तमान संगठन के कार्यकाल में पेटलावद क्षेत्र के तीन पंचायत चुनावों में समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर विजय हासिल की गई।उन्होंने कहा प्रदेश की कार्ययोजना और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना अनुरूप 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया जाएगा , इस दिन ग्राम पंचायत स्तर से लेकर नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड स्तर तक स्थापना दिवस के आयोजन किए जाएंगे।इस दिन जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय स्थित राजवाड़ा चौक पर ध्वजारोहण , कन्यापूजन , आतिशबाजी और समाज में सेवा कार्य करने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह सहित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।जिसमें 2500 लड्डुओं से उपस्थित राष्ट्रभक्त जनता का मुँह मीठा कराया जाएगा।श्री भावसार ने कहा आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र शीघ्र ही वार्डवार संयोजक व मतदान केंद्र प्रभारीयो के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।बैठक के दौरान समर्पण निधि संग्रह में तय सीमा से पूर्व अग्रिम राशि जमा कराने पर जिलाध्यक्ष के आह्वान पर रामा मण्डल अध्यक्ष श्री बापू भूरिया व मण्डल प्रभारी - जिला उपाध्यक्ष श्री अजय पोरवाल , रायपुरिया मण्डल अध्यक्ष श्री अजमेरसिंह भूरिया व मण्डल प्रभारी - जिला उपाध्यक्ष श्री हेमन्त भट्ट , मेघनगर मण्डल अध्यक्ष श्री मुकेश मेहता व मण्डल प्रभारी - जिला उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक का प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी श्रीमती रंजना बघेल द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया।
इससे पूर्व जिला वृहद बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन , कन्या पूजन और वन्दे मातरम गीत के साथ किया गया।बैठक समापन से पूर्व राष्ट्र गान और भारत माता का जयघोष किया गया।जिला वृहद बैठक में जिला प्रभारी श्रीमती रंजना बघेल , भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार , विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल , श्री कलसिंह भाबर , सुश्री निर्मला भूरिया , जिला महामंत्री श्री प्रफुल्ल गादिया , श्री थावरसिंह भूरिया , श्री दिलीप कुशवाह , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मूलचन्द बामनिया , श्री मनोहर सेठिया ,श्री शैलेष दुबे मंचासीन थे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राय , श्री फकीरचन्द राठौर , श्री रामचंद्र भाबोर , श्रीमती सुनीता अजनार , जिला मंत्री श्री गोपालसिंह पँवार ,श्रीमती सावित्री मेड़ा , श्रीमती सुनीता ओसारी , जिला कार्यालय मंत्री पं. महेंद्र तिवारी , जिला मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार , आई टी सेल जिला संयोजक श्री नयन टवली , झाबुआ मण्डल अध्यक्ष श्री बबलू सकलेचा , झाबुआ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री हरू भूरिया , पेटलवाद ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी , मदरानी मण्डल अध्यक्ष श्री कमलेश मचार , राणापुर नगर मण्डल अध्यक्ष श्री ललित बंधवार , श्री विनोद मेड़ा , श्री अंकुर पाठक , श्री राजा ठाकुर , श्री योगेंद्र नाहर , श्री अम्बरीष त्रिवेदी , श्री नरेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री श्री दिलीप कुशवाह ने किया व आभार जिला महामंत्री श्री थावरसिंह भूरिया ने माना।