व्यापारी प्रीमियर लीग 1 अप्रेल से , पुलिस अधीक्षक महेशचन्द्र जैन ने किया ट्राफियो का अनावरण

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ के तत्वावधान में व्यापारियों के लिए एक नई पहल के तहत 5 दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट टूनामेंट (प्रतियोगिता) का आयोजन 1 से 5 अप्रेल तक किया जाएगा। जिनकी ट्राफियों का अनावरण गुरूवार को सुबह 8 बजे स्थानीय कॉलेज मैदान पर पुलिस अधीक्षक महेश चन्द्र जैन द्वारा किया गया।वे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मं उपस्थित थे। विशेश अतिथिरोटरी क्लब झाबुआ अध्यक्ष उमंग सक्सेना थे। अध्यक्षता सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने की। ट्राफी अनावरण के साथ ही इस क्रिकेट महाकुंभ का भी आगाज हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने कहा कि व्यापारी प्रायः अपने व्यवसाय में व्यस्त रहते है, ऐसे में वे अपना महत्वपूर्ण समय निकालकर क्रिकेट प्रतियोगिता मे हिस्सा लेकर अपना मनोरंजन भी कर सकेंगे एवं क्रिकेट जो आज देश  का सर्वश्रेठ खेल है, उसमें पारंगत (दक्ष) हो सकेंगे। ट्राफी अनावरण अवसर पर स्भी टीमों के कप्तान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी खिलाड़ी उपस्थित थे।
दूधियां रोशनी में होगा क्रिकेट टूर्नामेंट----कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश  पटेल  ने बताया कि दूधिया रोशनी में रोचक भरे होने वाले 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां अब अंतिम दौरमें चल रहीं है। जिले के पुलिस कप्तान द्वारा ट्राफियों के अनावरण के साथ इस क्रिकेट महाकुंभ का आगाज हो चुका है। सभी ट्राफियां रोटरी क्लब -झाबुआ की ओर से प्रदान की जाएगी। ये रहेंगी ट्राफियां रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सक्सेना ने बताया कि विजेता एवं उप विजेता टीम के लिए ट्राफियां राजस्थान की राजधानी जयपुर  से मंगवाई गई है। मैन ऑफ द सीरिज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समेन, बेस्ट क्षेत्र रक्षक के अलवा प्रत्येक मैचों के मैन ऑफ द मैच को  पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृ-ुनवजयट विद्यालय मैदान लगभग तैयार कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर रहे निखिल भंडारी एवं वाहिद ख ने बताया कि प्रतियोगिता उत्कृ-ुनवजयट विद्यालय मैदान पर होगी। मैदान पर विभिनन कलर के करीब 40 ध्वज लगाए गए है। मैदान पर रोलर चलाकर उसे पूरी तरह से समतलीकरण किया जा रहा है। नई पीच का निर्माण किया गया है। मैच को देखने के लिए बाहर से भी क्रिकेट प्रेमी पहुंच रहे है। लाईट के 10 टॉवर रामेवर सोनी, अजय पंवार एवं योगेया सोनी द्वारा लगाए जा रहे है। जो पूरी तरह से जनरेटर द्वारा संचालित किए जाएंगे। रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट को देखते हुए कुल दो मंच बनाए जा रहे है। एक मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यव्स्था रहेगी वहीं दूसरे मंच पर कामेंट्री बॉक्स बनाया जा रहा है। इसके अलावा अलावा -रु39याहर से प्रतियोगिता देखने वाली महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था की जा रहीं है। पानी की पर्याप्त व्यवस्था के अलावा खिलाडि़यों एवं आगंतुकों के लिए ग्लूकोस पाउडर की व्यवस्था रहेगी। वहीं खिलाडि़यों के बैठने हेतु एक बॉक्स अलग से बनाया जाएगा दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलाव क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक -झाबुआ -शातिलाल बिलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, कलेक्टर आशीश  सक्सेना,
जिला पंचायत सीईओ अनुराग चौधरी, अपर कलेक्टर दिलीप कापसे, भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, प्रदेश  भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शेलेश  दुबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !