अमित शर्मा
झाबुआ -आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मेंं झाबुआ जिले की देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानो के शेष 5 एकल समूहो का ई-टेण्डर द्वारा निष्पादन की प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष ऑनलाइन किया गया। वर्ष 2017-18 के लिए टेण्डर ऑनलाईन डाले गये थे। समिति में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी एवं सहायक आबकारी आयुक्त इन्दौर श्री संजीव दुबे सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में टेण्डर डालने वाले व्यावसायी भी उपस्थित थे।
विदेशी मदिरा दुकान समूह कल्याणपुरा का टेण्डर मेसर्स मालवा एवं रियल्अीज प्रा.लि. इन्दौर को वार्षिक मूल्य 194400000 के विरूद्ध 194400000 में प्रदाय किया गया। विदेशी मदिरा दुकान समूह मदरानी का टेण्डर विजय पिता गोर्वधलाल सोनी निवासी रंभापुर तहसील मेघनगर को वार्षिक मूल्य 181800000 के विरूद्ध 184542111 में प्रदाय किया गया। विदेशी मदिरा दुकान समूह थांदला का टेण्डर श्री ललीत कुमार पूनमचंद चौहान निवासी काकनवानी तहसील थांदला को वार्षिक मूल्य 90000000 के विरूद्ध 96336999 में प्रदाय किया गया। विदेशी मदिरा दुकान समूह पेटलावद का टेण्डर मेसर्स मालवा रियल्अीज प्रा.लि. इन्दौर को वार्षिक मूल्य 72900000 के विरूद्ध 72900000 में प्रदाय किया। विदेशी मदिरा दुकान समूह झाबुआ क्र. 1 का टेण्डर श्री जयेन्द्रसिंह भाटिया निवासी इन्दौर को वार्षिक मूल्य 73809000 के विरूद्ध 73809000 में प्रदाय किया गया।


