20 मार्च को होगा श्री ऋषभचन्द्र विजयजी का शहर में मंगल प्रवेश, शोभायात्रा बाद होगी धर्मसभा

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। विश्व पूज्य गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा की महान परंपरा के आचार्य श्री विद्याचन्द्र सूरीजी के शिष्य रत्न एवं हेमेन्द्र सूरीश्वरजी मसा तथा रविन्द्र सूरीश्वरजी मसा की पाट परंपरा के भावी आचार्य श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के विकास प्रेरक ज्योतिष सम्राट, सरल स्वभावी, पपू मुनिराज श्री ऋषभचन्द्र विजयजी मसा एवं पूज्य मुनिराज पियूषचन्द्र विजयजी मसा का 20 मार्च, सोमवार को प्रातः 7.30 बजे महावीर बाग तीर्थ पर मंगल आगमन होगा।
उक्त जानकारी देते हुए मोहनखेड़ा ट्रस्ट मंत्रणा समिति के सदस्य मनोहर मोदी ने बताया कि श्री जीरावाला पार्श्वनाथ महातीर्थ की प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के पश्चात् राजस्थान एवं गुजरात के कई तीर्थों एवं शहरों की स्पर्शना करते हुए पूज्य मुनिराज श्री ऋषभचन्द्र विजयजी सोमवार को प्रातः पिटोल से विहार करते हुए झाबुआ महावीर बाग में पधारेंगे। उन्होंने आगे बताया कि प्रातः साढ़े 9 बजे भावी आचार्य एवं मुनिराज की भव्य शोभायात्रा महावीर बाग से प्रारंभ होगी, जो बैंड-बाजों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पहुंचेगी।
बावन जिनालय में होगी धर्म सभा
जहां मुनिराज द्वारा दर्शन-वंदन के पश्चात् गुरूहॉल में धर्म सभा का आयोजन होगा। जिसमें पूज्य श्रीजी के मंगल प्रवचन एवं मांगलिक प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रातः 7.45 बजे महावीर बाग में नवकारसी एवं दोपहर 12 बजे बावन जिनालय की धर्मशाला में साधर्मी वात्सल्य का आयोजन भी श्री संघ एवं हेमेन्द्र सूरी मित्र मंडल द्वारा किया गया है।
की जाएगी भव्य आगवानी
पूज्य मुनिराज श्री ऋषभचन्द्र विजयजी के मंगल प्रवेश पर जिला सलाहकार बोर्ड (डीपीए) अध्यक्ष यशवंत भंडारी, श्री संघ के व्यवस्थापक धर्मचन्द मेहता, उपाध्यक्ष सुभाष कोठारी, सचिव भरत बाबेल, सह-सचिव अनिल रूनवाल एवं मनोज संघवी, कोषाध्यक्ष प्रमोद भंडारी, प्रवक्ता डॉ. प्रदीप संघवी, मीडिया प्रभारी रिंकू रूनवाल, संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षक कांतिलाल बाबेल, सोहनलाल कोठारी, रतनलाल सकलेचा, राजेन्द्र मेहता, हुक्मीचंद छाजेड़, अशोक राठौर, अभय धारीवाल, संजय मेहता आदि द्वारा शहर के प्रवेश द्वार दिलीप गेट पर पूज्य श्रीजी की भव्य आगवानी की जाएगी।
शोभायात्रा एवं धर्मसभा में शामिल होने की अपील
पूज्य मुनिराजजी की आचार्य पद की घोषणा होने के पश्चात् प्रथम बार शहर में पधारने पर हेमेन्द्र सूरी मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य संतोष नाकोड़ा, संजय कांठी, मुकेश संघवी, विमल कांठी, सुरेन्द्र कांठी, अनिल राठौर, मुकेश रूनवाल, नरेन्द्र पगारिया सहित हेमेन्द्र सूरी महिला मंडल एवं युवा मंडल के सदस्यों ने पूज्य श्रीजी की भव्य शोभायात्रा में शहर के सभी धर्मप्रिय जनता से शामिल होने की अपील की है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !