विश्व क्षय दिवस पर होगा टीबी भगाओ दौड़ का आयोजन राजवाड़ा चौक पर सर्व समाज की सभा होगी

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। 24 मार्च विश्व क्षय दिवस को लेकर सीबीसीआई कार्ड संस्था एवं जिला टीबी फोरम द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रहीं है। इस दिन सुबह दोनो संस्थाओं द्वारा मिलकर ‘टीबी भगाओ दौड’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। पश्चात् राजवाड़ा चौक पर सर्व समाज की सभा होगी। जिसमें सभी समाज के प्रमुखों द्वारा शामिल होकर ‘देश को टीबी से किस तरह मुक्त किया जाए’ पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए सीबीसीआई कार्ड संस्था के जिला समन्वयक प्रकाश डामोर एवं जिला टीबी फोरम के अध्यक्ष डॉ. एलएस राठौर ने बताया कि विश्व क्षय दिवस पर टीबी भगाओ दौड़ का आयोजन सुबह 8 बजे दिलीप क्लब प्रांगण से होगा। जिसको अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। दौड़ में सबसे आगे संस्थाओं का बेनर लेकर युवा चलेंगे। इसके पीछे दोनो संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा समाजसेवी भी सहभागिता करेंगे। यह दौड़ रैली दिलीप क्लब से चेतन्य मार्ग, विजय स्तंभ तिराहा, जिला चिकित्सालय मार्ग, बस स्टेंड स्थित फव्वारा चौक, मेन बाजार, थांदला गेट, बाबेल चौराहा, आजाद चौक, नेहरू मार्ग हेते हुए राजवाड़ा चौक पहुंचेगी।
टीबी पर व्यक्त किए जाएंगे विचार
जिला टीबी फोरम के सचिव रामप्रसाद वर्मा ने बताया कि यहां सर्व समाज सभा का आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी समाज के लोगों द्वारा अतिथियों के रूप में शामिल होकर जानलेवा टीबी बिमारी से किस तरह देश को बचाया जाए, इसके लिए क्या-क्या उपाय किए जाए, क्या सावधानियां बरती जाए एवं जागरूकता के ओर क्या प्रयास किए जाए, इस पर अपने व्यक्तत्व दिए जाएंगे एवं टीबी मुक्ति के लिए संकल्प भी दिलवाया जाएगा।
की जा रहीं व्यापक तैयारियां
उक्त भव्य आयोजन को लेकर सीबीसीआई कार्ड संस्था एवं जिला टीबी फोरम द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रहीं है। आयोजन को सफल बनाने में जिला टीबी फोरम के बेनेडिक्ट डामोर, कमता मेड़ा, रवि बारिया, जितेन्द्र वर्मा, अरूण डामोर, दौलत गोलानी, रोहित वर्मा, महिलाओं ने श्रीमती गीता मेड़ा, मंजु वर्मा, शरमा वाखला आदि जुटे हुए है। इसी के तहत कार्यक्रम में पधारने के लिए निमंत्रण-पत्र भी दिए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !