अमित शर्मा
झाबुआ। जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे आनंद उत्सव में सहभागिता करने से महिलाओं को उनका घूंघट भी नहीं रोक पाया। घूंघट करके आदिवासी अंचल की महिलाओं ने कुर्सी दौड, रस्साकसी, भजन गायन एवं अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागीता की। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित आनंद उत्सव के दौरान गांव के बुजुर्ग, महिला एवं बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ग्राम स्तर पर स्थानीय खेल कबड्डी, खो-खो, 100 एवं 200 मीटर की दौड, तीन पैर की दौड, कुर्सी दौड, भजन, गायन, संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएॅ आयोजित की गई। गॉव में आनंद उत्सव के समापन के बाद सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। जिले में आयोजित आनंद उत्सव के दौरान महिलाओं की भजन कुर्सी दौड़, रस्साकसी, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने स्थानीय भाषा में भजन गाये रस्साकसी में रस्सी खिंचकर टीम की ताकत को प्रदर्शित किया और आयोजित आनंद उत्सव के दौरान प्रतियोगिता में बढ-चढ कर हिस्सा लेकर आनंद की अनुभूति की। पुरूषो के बीच भजन गायन कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरूषो ने एक से बढकर एक भजन गाये और आसपास ने वातावरण को आनंदमय किया। आनंद उत्सव के दौरान बच्चों ने कबड्डी,खो-खो जैसे स्थानीय खेल खेले। उत्सव के दौरान 100 एवं 200 मी. की दौड के साथ ही कुर्सी दौड का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। आनंद उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने आये ग्रामीणों ने प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद बच्चो महिलाओ एवं पुरूषो ने सामूहिक भोज किया।