अमित शर्मा
झाबुआ -सकल व्यापारी संघ के आव्हान पर झाबुआ नगर के समस्त पतंग, धागा का व्यसाय करने वाले विक्रेता की बैठक आज सोमवार को स्थानीय पैलेस गार्डन पर की गई। बैठक में झाबुआ के एसडीएम श्री बालोदिया भी उपस्थिति थे ।एसडीएम बालोदीया ने शासन के नियमो की जानकारी दी और चायना धागे से मानव ओर पशु पक्षियों के जीवन पर होने वाले प्रभाव को बताया तथा कहा की मध्य प्रदेश शासन ने पुरे प्रदेश में चायना और नायलोन के धागे को प्रतिबन्ध किया है ।पतंग व्यसायीयो ने शासन ओर मानवीय पहलू को ध्यान रखते हुवे झाबुआ नगर में नायलोन और चायना धागा विक्रय न करने की शपथ ली ।


