अमित शर्मा
झाबुआ- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मान. श्री अटलबिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डो के महत्व को प्रतिपादित करते हुए झाबुआ पुलिस प्रशासन के कप्तान एसपी "महेश चन्द जैन" ने अटल जी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया । जिसमें अधिकारीयों कर्मचारियों ने सुशासन को उच्च स्तर पर ले जाने की ना सिर्फ शपथ ली बल्कि, झाबुआ पुलिस ने उसे चरितार्थ भी किया जिसमें विगत दो दिवस में 48चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आए जिसमें से 46 प्रदान किए गए, तथा शासकीय कार्य संपादन हेतु अधिकतम 02 से 05 दिवस का समय सीमा निर्धारित की गयी है।


