पुलिया एवं नाले के जिर्णोद्धार का किया भूमि पूजन

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ । क्षेत्रीय विधायक शातिलाल बिलवाल के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को विवेकानंद कालोनी एवं हाउसिंग बोर्ड कालोनी को जोडने वाले, उमपति महादेव मंदिर के निकट नाले पर नवीन पुलिया निर्माण के साथ ही वार्ड नम्बर 17 के इसी पुलिया से लगे नाले के जिर्णोद्धार का भूमि पूजन एवं कार्यारंभ विधायक शातिलाल बिलवाल के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य शेलेश दुबे, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, की उपस्थिति में किया गया । 15 लाख 30 हजार की लागत से बनने वाले पुलिया एवं नाला जिर्णोद्धार कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड र्पाशद जमुना वाखला, र्पाद नंदलाल रेड्डी, राजेन्द्रकुमार सोनी, भूपेंश सिंगोड, बबलू सकलेचा, विजय चौहान, संजय डाबी,  सुनील शर्मा, जितेंद्र पंवार, टुई, अमीत शर्मा,रजत भाटी, विशाल भट्ट, निर्मल डोसी, किरण बारिया, किरण शाह, सुनीता डोसी, दिनेश बैरागी, डा. वेभव सुराणा, सहित बडी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे । नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने बताया कि विवेकानंद कालोनी से हाउसिंग बोर्ड कालोनी को जोडने वाले उमापति महादेव मंदिर के पास के नाले के पुलिया जर्जर अवस्था होकर एैक्सीडेंट झोन बन चुका था । यहा पर विद्युत पोल हटाने की कार्यवाही पूरी होने के साथ ही इसके निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। 15 लाख 30 हजार की लागत से पुलिया निर्माण एवं नाले के जिर्णोद्वार का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जावेगा । उन्होने बताया कि इस पुलिया के निर्माण हो जाने तथा नाले का जिर्णोद्धार हो जाने से वार्ड क्रमांक 17 के नागरिकों की मांग पूरी हो जावेगी ।
नगरोदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत विधायक बिलवाल, शैलेश दुबे, धनसिंग बारिया ने नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 17 में भ्रमण कर लोगों की समस्यायें जाने जिसमें मुख्य समस्या पानी, बिजली एवं सडक की चिन्हित हुई है । बारिया ने बताया कि बिजली एवं प्रकाश की समस्याये तो प्राथमिकता के आधार पर हाथो हाथ हल कर दी गई है तथा सडक निर्माण एवं पानी की समस्यायें एक माह के अंदर हल हो जावेगी । वार्ड में पानी की समस्या को देखते हुए नवीन हेंड पंप खनन की स्वीकृति भी विधायक श्री बिलवाल एवं नगपालिका की ओर से दी जारही है ।

-----------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !