झाबुआ कलेक्ट्रेड में खुला जनसेवा काउंटर ,पेंशनर संघ ने किया सहयोग

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा 
झाबुआ - पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस मनाया जाता हे । सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हर साल 25 दिसंबर को मनाने का निर्णय लिया हे ।
सुशासन दिवस का मुख्य उद्देश्य सरकारी प्रक्रिया को व्यवहारिक बनाकर देश में एक जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने  पारदर्शीता जनता को जागरूक बनाने के लिए मनाया जाता है।जिससे आम नागरिकों के कल्याण और भलाई को बढ़ाने हो सके । सुशाशन दिवस सरकारी अधिकारियों को  उनके काम के लिये प्रतिबद्ध करने के लिये मनाया जाता है।
सुशासन के द्वारा जनता को सरकार के करीब लाकर सुशासन की प्रक्रिया में उन्हें सक्रिय भागीदार बनाने की कड़ी में झाबुआ कलेक्टर आशीष सक्सेना ने जनता की सुविधा के लिए जनसेवा काऊंटर खोलने के निर्देश दिए थे  जिसके चलते मंगलवार को झाबुआ कलेक्ट्रेड में स्वागत कक्ष बनाया गया स्वागत कक्ष में कर्मचारी बेठा कर आवेदन लिए जाने का कार्य किया जाएगा । मंगलवार को जनसुनवाई में पेंशनर संघ के रतनसिंह राठौड़,हाजी समीउद्दीन सैयद पीडी रायपुरिया ,श्रीनाथ सिंह चौहान ,ने भी अपनी सेवाएं दी पेंशनर संघ के लोगो ने बाहर से आये ग्रामीणों को आवेदन ,बनाने और ड्राफ्टिंग बनवाने में मदद करी ।  ड्राफ्टिंग के बाद टाइपिस्ट की भी व्यस्था की गई थी । स्वागत कक्ष की तैयारी जिला नाज़िर अशोक चौहान के मार्गदर्शन में की गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !