अमितशर्मा
झाबुआ --श्रीमती अरूणा, रसोईयन दै.वे.भौ. श्रीमती सविता, रसोईयन, दै.वे.भौ. बा.छा.बैडावा तथा नाहरसिंह भाबर भृत्य शा.हाई स्कूल बैडावा के द्वारा जनसुनवाई में अभ्यावेदन पत्र प्रस्तुत किया है, कि इन्हें 8 माह का मजदूरी भुगतान नहीं किया गया। दिपावली पर्व होने से 25 अक्टूबर 2016 तक संबंधित के खाते में मजदूरी भुगतान के निर्देश दिये जाने के बावजूद भी संबंधितांे के खाते में मजदूरी राशि का भुगतान नहीं किये जाने के कारण सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुन्तला डामोर ने निलंबित किये जाने की कार्यवाही के लिए श्री पुष्पेन्द्र कुमार नागर लेखापाल खण्ड शिक्षा कार्यालय थांदला को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर 03 दिवस में खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड थांदला के माध्यम से उत्तर प्रप्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। नियत समयावधि में उत्तर प्राप्त ना होने की दशा में प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।


