अमित शर्मा
झाबुआ --झाबुआ जैसे साक्षरता के क्षेत्र में पिछडे जिले के बच्चे अब शिक्षा के क्षेत्र में अपना झण्डा गाडने के साथ ही खेल के क्षेत्र में भी अपना परचम फहरा रहे है। जिले के 10 बच्चो का चयन राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है एवं एक छात्रा एवं एक छात्र योग आलम्पियाड में भी देश का नाम करेगे। कलेक्टर आशीष सक्सेना एडीसनल एसपी सीमा अलावा, एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर ने बच्चों एवं उनके प्रशिक्षकों की मेहनत की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।
ये बच्चे लेगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग ----
झाबुआ जिले से अमन दिलीप गोयल उत्कृष्ट विद्यालय थांदला, संदिप उमेश डामोर शा.हाई स्कूल तलावली वि.ख.मेघनगर, हिरा गोपाल डामोर शा.हाई स्कूल तलावली वि.ख.मेघनगर, रौनित गोयल शा.हाई स्कूल तलावली वि.ख.मेघनगर, अजीत गोपाल शा.हाई स्कूल तलावली वि.ख.मेघनगर का योग प्रतियोगिता के लिए, अनिल हेमराज उत्कृष्ट स्कूल रामा का एथलेटिक्स के लिए, कु. ललिता रेमसिंह डावर कन्या स्कूल पारा का टेनिस के लिए, नवला खपेड हाई स्कूल तलावली एवं कु. रेखा रामसिंह भूरिया हाई स्कूल तलावली का योग ओलम्पियाड के लिए चयन हुआ है। कु. रौशनी प्रताप मेडा खेल परिसर झाबुआ का कबडडी (14 वर्ष) प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये बच्चे राष्ट्र स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेगे।


